WTC Final से पहले बल्लेबाजी को लेकर रोहित शर्मा का खुलासा, बताया- ओवल पर क्या होगा सबसे बड़ा चैलेंज
WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने से पहले आत्मविश्वास से लबरेज रोहित शर्मा ने कहा कि, ओवल इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी विकेटों में से एक है।

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया मुकाबले से पहले तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले आत्मविश्वास से भरे नजर आए, और उन्होंने इसे इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी विकेटों में से एक बताया।
ओवल पर इस चुनौती से निपटने के लिए रहना होगा तैयार
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से पहले ब्रॉडकास्टर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय कप्तान ने कहा कि ओवल में सबसे अच्छी बल्लेबाजी की स्थिति है। रोहित शर्मा ने कहा कि, 'मौसम बहुत बदलता रहता है, इसलिए आपको लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करना पड़ता है और यही इस फॉर्मेट की चुनौती है, और आपको इसके लिए तैयार रहना होगा।
रन बनाने के पैटर्न को समझना होगा
उन्होने कहा कि, आपको यह समझना होगा कि आपकी ताकत क्या है। यहां रन बनाने के पैटर्न को जानना अच्छा है क्योंकि हम जानते हैं कि यह इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी विकेटों में से एक है। चौकोर सीमाएं काफी तेज होती हैं। सेशन मॉडरेटर हर्षा भोगले ने भारतीय कप्तान से पूछा कि वह सामान्य रूप से टेस्ट क्रिकेट को कैसे आंकते हैं। शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए टॉप पर है।
रोहित शर्मा ने कहा कि, यह सबसे चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट है। यह आपको एक खिलाड़ी और एक लीडर के रूप में चुनौती देता है। हमारी टीम के लिए भी आप जानते हैं पिछले तीन या चार वर्षों में हमें दुनिया भर में अच्छी सफलता मिली है।
चुनौतियों से निपटने के लिए रहना होगा तैयार
रोहित ने आईसीसी के एक कार्यक्रम 'आफ्टरनून विद टेस्ट लीजेंड्स' में कहा कि, 'मुझे लगता है कि आमतौर पर बल्लेबाज के लिये इंग्लैंड में काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां होती हैं। जब तक आप चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहते हो, तब तक आपको सफलता मिलती है।'
भारतीय कप्तान ने अपने निजी अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि, '2021 में मुझे एक चीज महसूस हुई कि आप कभी भी क्रीज पर जमते नहीं हो और फिर मौसम बदलता रहता है। सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि आपको क्रीज पर जाकर समझना होता है कि आपकी मजबूती क्या है।'
Recommended Video
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी, क्योंकि रोहित यहां शानदार शतक अपने नाम कर चुके हैं। दरअसल, यही वो मैदान था, जहां टीम इंडिया ने साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी थी। रोहित ने 256 गेंद में 127 रन की दमदार पारी खेली और अपनी शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications