रोहित शर्मा ने कर दिया BCCI का पोपट, चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद किया बड़ा प्लान फेल
Rohit Sharma: भारतीय टीम के एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई का एक ऐसा प्लान फेल कर दिया, जिसके बारे में बोर्ड ने सोचा नहीं था। चैम्पियंस ट्रॉफी में टाइटल जीतने के बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की उम्मीद जताई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
दरअसल बीसीसीआई बदलाव की कड़ी में एकदिवसीय कप्तान भी बदलना चाहती थी। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से ही यह संभव होना था। रोहित ने इस फॉर्मेट में खेलते रहने का फैसला लिया और बीसीसीआई के प्लान पर पानी फिर गया, कोई नया कप्तान नहीं बनाया जा सका।

Rohit Sharma के बारे में BCCI ने क्या सोचा
बीसीसीआई ने यह मान लिया था कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के बाद वाली कहानी इस बार भी दोहराने वाले हैं। वह चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रिटायर हो जाएंगे और टीम इंडिया में किसी अन्य प्लेयर को एकदिवसीय कप्तान बना दिया जाएगा। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार रोहित से एकदिवसीय प्रारूप के भविष्य पर बोर्ड की कोई बात अब नहीं हो रही क्योंकि वह रिटायर नहीं हुए हैं।
अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति शुभमन गिल के नाम पर ही मुहर लगाने वाली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार गिल को दो प्रारूप में कप्तान बनाया जाना था। टेस्ट में रोहित की जगह गिल को कमान थमा दी गई है लेकिन वनडे में अब इंतजार करना पड़ेगा।
एकदिवसीय क्रिकेट में गिल से बेहतर कप्तान श्रेयस अय्यर हो सकते हैं लेकिन उनके नाम पर विचार नहीं किये जाने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि क्रिकेट पंडित एकदिवसीय प्रारूप के लिए अगला भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर में देखते हैं।
वनडे कप्तानी में Rohit Sharma का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा की कप्तानी में आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए वह सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अब तक टीम इंडिया को कुल 56 मैचों में लीड किया है इस दौरान 42 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। जीत का प्रतिशत 77 से भी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications