'हेलीकॉप्टर घुमा ना,' धोनी के सिग्नेचर शॉट को कॉपी नहीं कर सके अक्षर पटेल, रोहित शर्मा ने जमकर लिए मजे; Video
भारत के टेस्ट-वनडे कप्तान रोहित शर्मा और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर अक्षर पटेल हाल ही में ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में शामिल हुए। कॉमेडी शो में तीनों ने खूब मस्ती की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जोकि फैंस के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है।
आधिकारिक प्रसारक नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, रोहित को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के सिग्नेचर शॉट को लगाने में विफल रहने के लिए अक्षर की टांग खींचते हुए देखा गया। अक्षर के अनुमान लगाने के खेल में विफल होने के बाद सूर्यकुमार ने धोनी के हेलीकॉप्टर छक्के की पूरी तरह कॉपी किया।

अक्षर के बाद सूर्यकुमार ने लगाया हेलीकॉप्टर शॉट
रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल से कहा कि, 'इस तरह से तो सभी छक्का मारते हैं, थोड़ा अलग तरीके से दिखाओ।' इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने बीच में टोका और कहा कि, 'मैं करके दिखाऊं, पकड़ लेंगे तुरंत, रोहित ने हैरानी के साथ प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, महेंद्र सिंह धोनी।' इसके बाद उन्होंने अक्षर से कहा कि, 'हेलीकॉप्टर घुमा ना (तुम्हें हेलीकॉप्टर शॉट लगाना चाहिए था)।'
एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे धोनी
दरअसल, एमएस धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट क्रिकेट के सबसे मशहूर शॉट्स में से एक है। आईपीएल 2025 में फैंस एक बार फिर धोनी को एक्शन में देख सकते हैं, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा आगामी रिटेंशन चक्र में उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाए रखने की उम्मीद है।
ये भी पढ़िए- ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को मिला खास संदेश, दिल जीत लेगा ऋषभ पंत और शुभमन गिल का मैसेज
जहां तक शॉट की बात है, तो राशिद खान और ऋषभ पंत जैसे कई अंतरराष्ट्रीय स्टार ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में इसे दोहराने की कोशिश की है। एमएसडी की तरह, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के सिग्नेचर शॉट क्रमशः पुल शॉट और स्कूप शॉट हैं।












Click it and Unblock the Notifications