'अरे गिल, क्या हाल है भाई,' नए कप्तान को देखते ही रोहित ने लगाया गले, वीडियो ने मचाया बवाल

Rohit Sharma and Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की मुलाक़ात काफी चर्चा में रही है। दोनों ने एक-दूसरे से मुलाक़ात की, जिसका वीडियो वायरल हो गया। रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी शानदार मुलाक़ात हुई है।

रोहित शर्मा को हटाने के बाद कप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल को सौंपा गया है और रोहित के चेहरे पर इसकी नाखुशी दिखाई नहीं दी। गिल को देखते ही रोहित शर्मा ने उनसे बातचीत की और वीडियो भी वायरल हो गया, जिसकी तारीफ़ हो रही है।

rohit sharma

Rohit Sharma का मजेदार रिएक्शन

रोहित शर्मा ने कहा 'अरे गिल, कैसा है भाई।' गिल ने भी हँसते हुए रोहित शर्मा से बातचीत की और गले लगा लिया। पूर्व कप्तान और वर्तमान कप्तान का वीडियो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। टीम बस की तरफ जाते हुए रोहित ने कोहली को देखने के बाद मजेदार इशारा किया।

जैसे ही कोहली को बस में बैठे हुए रोहित ने देखा, तो रोड पर खड़े ही सलाम ठोक दिया। कोहली भी यह रिएक्शन देखकर हँसने लगे। बाद में बस में जाने के बाद रोहित और कोहली ने गर्मजोशी से मुलाकत की और गले लगे। अन्य प्लेयर्स ने भी रोहित और कोहली से बातचीत की और काफी खुश दिखाई दिए।

Rohit Sharma का चलता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ला

रोहित शर्मा और कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर चलता है, इस सीरीज में भी इन दोनों से उम्मीदें रहने वाली हैं। शायद दोनों दिग्गजों का यह अंतिम ऑस्ट्रेलिया दौरा होने वाले हैं। रोहित शर्मा और गिल मिलकर ओपन करने वाले हैं, श्रेयस अय्यर की भी टीम में अब वापसी हो गई है, उनके आने से मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया की स्थिति निश्चित तौर पर मजबूत हुई है।

तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाना है, पर्थ में यह मैच होगा। दोनों टीमों की तरफ से प्रयास यही रहेगा कि यह मुकाबला जीतकर सीरीज में लीड हासिल हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+