मुंबई की हार पर बोले रोहित शर्मा, अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है, हम जरूर वापसी करेंगे

मुंबई, अप्रैल 02। IPL 2022 में शनिवार को पहले मैच में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की जीत में विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर के शतक का अहम योगदान रहा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का लक्ष्य मुंबई को दिया था, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवरों में 170 रन ही बना सकी।

Rohit Sharma

रोहित ने की बटलर की तारीफ

मुंबई की हार पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह तो अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है। ऐसी हार-जीत होती रहेंगी। रोहित ने कहा कि अभी लीग के शुरुआती दिन हैं, हम निस्संदेह आगे जीत दर्ज करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रोहित शर्मा ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का लक्ष्य हमें दिया था, बटलर ने जो आज पारी खेली वो काबिल ए तारीफ थी। रोहित ने कहा कि हमने बटलर को आउट करने की हर संभव कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

हम मैच जीत सकते थे- रोहित

रोहित ने आगे कहा कि हमें पहले लगा था कि हम इस पिच पर आसानी से 193 के लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं, खासकर जब हमें 7 ओवरों में 70 रन चाहिए थे तो हमें लग रहा था कि हम जीत जाएंगे, लेकिन स्थिति एकदम बदल गई। रोहित ने कहा कि अभी टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं, हम इससे सीख सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव टीम के अहम खिलाड़ी हैं- रोहित

रोहित ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बॉलिंग शानदार थी। इसके अलावा काइली मिल्स और तिलक की शानदार बल्लेबाजी थी। मुझे लगता है कि उन दोनों में से किसी एक को बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। रोहित ने इस दौरान सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने को भी हार की वजह कहा। रोहित ने कहा कि सूर्यकुमार यादव टीम के अहम खिलाड़ी हैं, हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+