IND vs ENG: रोहित ने छक्कों की बारिश कर जमाया तूफानी शतक, सचिन, विराट के अनोखे क्लब में शामिल

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने कटक एकदिवसीय मुकाबले में अपने नाम का डंका बजा दिया। धांसू अंदाज में खेलते हुए रोहित शर्मा ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। रोहित शर्मा के एकदिवसीय करियर का यह 32वां शतक है। उनसे आगे इस लिस्ट में सिर्फ दो ही बल्लेबाज हैं।

कटक में इंग्लैंड से मिले 304 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाल मचा दिया। रोहित शर्मा ने तूफानी तेवर अपनाते हुए नई गेंद की जमकर कुटाई कर दी और आतिशी अर्धशतक जड़ने के बाद भी नहीं रुके।

rohit sharma

रोहित ने महज 30 गेंदों में ही अणि फिफ्टी पूरी कर ली थी। इसके बाद भी वह क्रीज पर जमकर चौके और छक्के जमाते चले गए। छक्कों के मामले में उन्होंने वनडे में क्रिस गेल को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया। अब सिर्फ शाहिद अफरीदी ही उनसे आगे हैं।

Rohit Sharma ने जमाया तेज शतक

इसके बाद वह तेजी से अपने शतक के करीब बढ़ने लगे। इंग्लिश गेंदबाजों की धुनाई करते हुए वह रुके नहीं और लगातार अपने शॉट खेलते रहे। रोहित ने छक्के से ही अपना सैकड़ा पूरा किया। आदिल राशिद को छक्का मारते हुए 76 गेंदों में रोहित शर्मा ने सैकड़ा पूरा कर लिया, इस मैच में उनके बल्ले से सात छक्के आए। एकदिवसीय क्रिकेट में 32 शतक या इससे ज्यादा का आंकड़ा विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के नाम है और अब रोहित भी लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Rohit Sharma ने की छक्कों की बरसात

सैकड़ा जमाने के बाद रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गए, उन्होंने एक और छक्का जड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद हवा में चली गई और वह 90 गेंदों में 119 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा के बल्ले से 12 चौके और 7 छक्के आए।

पिछले मैच में फ्लॉप रहने के बाद रोहित की आलोचना हुई थी और उन्होंने अपने बल्ले से जवाब देते हुए आलोचकों का मुंह बंद करने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+