रोहित शर्मा मचाएंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ गदर, वीरेंद्र सहवाग का धमाकेदार रिकॉर्ड हो जाएगा चूर-चूर

IND vs NZ: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अप्रोच पूरी तरह बदल दी है। हालांकि इससे उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर असर पड़ा है लेकिन टीम को फायदा हुआ है। यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर रोहित शर्मा का मुख्य लक्ष्य टीम को तेज और बेहतरीन शुरुआत देना होता है। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचो की टेस्ट सीरीज में यही देखने को मिला था। कानपुर टेस्ट में रोहित ने तबाही मचाई थी।

हालांकि तेज खेलने के प्रयास में रोहित शर्मा लम्बी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं लेकिन शायद टीम हित को ऊपर रखते हुए वह बैटिंग करते हैं। उनके छक्के रेड बॉल क्रिकेट में भी वनडे और टी20 की तरह ही जाते हैं। पुल और हूक शॉट वह टेस्ट क्रिकेट में भी खेलते हैं। इन शॉट्स के कारण ही वह छक्कों के एक नए कीर्तिमान की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा छक्कों का ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जहां कोई भारतीय नहीं पहुँच पाया।

rohit sharma

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कीर्तिमान वीरेंद्र सहवाग के नाम है। अब रोहित शर्मा उनका कीर्तिमान ध्वस्त करने के बेहद करीब हैं। अगर तीन मैचों में वह एक भी पारी अच्छी खेल जाते हैं, तो छक्कों के बेताज बादशाह बन जाएंगे। सहवाग के छक्कों के रिकॉर्ड से रोहित शर्मा महज 5 शॉट दूर हैं।

अगर बेंगलुरु टेस्ट में वह ये पांच शॉट कनेक्ट कर लेते हैं, तो अपना नाम एक अनोखी रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज करा लेंगे। वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 104 मैचों की 180 पारियों में 91 छक्के जमाए थे। रोहित शर्मा बेहद कम पारियों में ही उनके करीब आ गए हैं।

रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक 61 टेस्ट मैचों की 105 पारियों में बल्लेबाजी की है और 87 छक्के उड़ाए हैं। वह सहवाग का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर वन भारतीय बनने से 5 छक्के दूर हैं। यह उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं दिखती है। तीन टेस्ट की छह पारियां उनके पास हैं। ऐसे में सहवाग का रिकॉर्ड टूटना तय नजर आ रहा है।

रोहित शर्मा इस सीरीज में छक्कों के मामले में एक और उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह टेस्ट में 100 छक्कों से महज 13 शॉट दूर हैं। इस आंकड़े को हासिल करने वाले पहले भारतीय बन रोहित शर्मा इतिहास रच सकते हैं। टेस्ट में ऑल टाइम लीडिंग सिक्स हिटर की बात की जाए, तो बेन स्टोक्स 131 छक्कों के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 16 अक्टूबर को शुरू होने वाला है। दोनों टीमों की तरफ से मैच को लेकर कड़ी तैयारी की गई है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+