IND vs AUS: रोहित नहीं होंगे पिंक बॉल टेस्ट में ओपनर? पर्थ टेस्ट छोड़ने का भुगतेंगे खामियाजा!
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। इससे अब टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रोहित शर्मा के आने से टीम इंडिया के लिए इस मैच में ओपन कौन करेगा। हालांकि केएल राहुल ने इसे लेकर एक बड़ा संकेत दिया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए केएल राहुल ने कहा कि मेरी बैटिंग पोजीशन को लेकर आपको एक या दो दिन का इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे बैटिंग को लेकर बताया गया है कि कहाँ खेलना है। इसके बारे में फ़िलहाल खुलासा नहीं करूँगा। यह कहते हुए केएल राहुल की हँसी छूट गई।

इस मुस्कान भरे जवाब ने काफी कुछ साफ़ कर दिया। केएल राहुल फिर से ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं। पर्थ टेस्ट मैच में नई बॉल का उन्होंने बखूबी सामना किया था। इसके बाद अब एक बार फिर से उनको ऊपर खेलते हुए देखा जा सकता है।
भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर की तरफ नजर डाली जाए, तो कुछ बदलाव तय हैं। रोहित शर्मा शायद नम्बर छह पर खेलने के लिए आएँगे। नम्बर तीन पर खेलने के लिए शुभमन गिल हैं। गिल तीसरे स्थान पर रहेंगे और चौथे नम्बर पर खेलने के लिए विराट कोहली हैं। पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत रहेंगे। इस स्थिति में रोहित के लिए नम्बर छह की पोजीशन बचती है।
पर्थ टेस्ट में भारतीय बैटिंग यूनिट का प्रदर्शन अच्छा रहा था, ऐसे में छेड़छाड़ की कम ही संभावना बचती है। देवदत्त पडीक्कल को अब बाहर जाना होगा क्योंकि गिल चोट के बाद वापस आ रहे हैं। केएल राहुल, जायसवाल, कोहली, पंत सभी ने धमाकेदार बैटिंग की थी। ये अभी अपने निर्धारित स्थान पर ही खेलने चाहिए।
पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम पहला मुकाबला जीतकर आगे चल रही है, पिंक बॉल से होने वाला अगला टेस्ट काफी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications