पूरी टीम नहीं अकेले Rohit Sharma जाएंगे पाकिस्तान? रिपोर्ट में बड़ा दावा, सामने आई वजह

Rohit Sharma visit Pakistan: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान जा सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने इस बात का दावा किया है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान आना होगा। इसके पीछे वहां की मीडिया ने एक बड़ी वजह बताई है। दरअसल, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमों के कप्तान पाकिस्तान पहुंचेंगे।

आखिर क्यों पाकिस्तान जाएंगे रोहित? (Rohit Sharma visit Pakistan)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा का दौरा प्री-टूर्नामेंट फोटोशूट और सभी भाग लेने वाली टीमों के कप्तानों की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए होगा। ICC के नियमों के तहत आयोजित यह कार्यक्रम पारंपरिक रूप से मेजबान देश में होता है जो 2025 के लिए पाकिस्तान है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए रोहित शर्मा पाकिस्तान जा सकते हैं।

Rohit Sharma 1

19 फरवरी से होगी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को दुबई में होगा, जहां उसका सामना बांग्लादेश से होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सहित कई टीमों ने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। जबकि भारतीय टीम ने अभी इसमें शामिल होने वाले अपने खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया है।

पाकिस्तान की संभावित टीम

कप्तान मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, तैय्यब ताहिर, इरफान खान नियाजी, सुफयान मकीम, मोहम्मद हसनैन, अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, उस्मान खान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, सलमान अली आगा शामिल हैं। इमाम-उल-हक, फखर जमान, हसीबुल्लाह और अब्बास अफरीदी।

भारत की संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्‍नोई/वरुण चक्रवर्ती, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और मोहम्‍मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+