रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज हराई, क्लार्क ने बताया उनको अच्छा कप्तान

Michael Clarke on Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से हराया था। यह मैच इंग्लैंड के केनिंग्टन ओवल में खेला गया था। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल उठे थे और आलोचना भी हुई थी।

इससे पहले रोहित की कप्तानी में पिछले साल भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप में भी पराजय का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा की कप्तानी का समर्थन किया है।

clarke supports rohit sharma

रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार क्लार्क ने कहा कि मैं रोहित में भरोसा रखूंगा और मुझे लगता है कि वह एक अच्छे कप्तान हैं। मैं उनकी अग्रेसिव अप्रोच पसंद करता हूं और मुझे वह सकारात्मक लगते हैं। आईपीएल में एक लीडर के रूप में उनको काफी सफलता मिली है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप नहीं जीत पाई, इसका मतलब यह नहीं कि टीम इंडिया की कप्तानी के लिए रोहित अच्छे खिलाड़ी नहीं है।

क्लार्क ने कहा कि यह भी एक फैक्ट है कि भारतीय टीम फिर से फाइनल तक पहुंची और यही एकमात्र ऐसी टीम है जो 2 बार लगातार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। इससे टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के 4 सालों के प्रदर्शन का पता चलता है। वनडे वर्ल्ड कप नजदीक है, इसलिए स्थायित्व की आवश्यकता है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने यह भी कहा कि टेस्ट कप्तान बनने के बाद रोहित ने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है। बल्लेबाज के रूप में भी उन्होंने काफी अच्छा किया है। उनके शतक को देखो। एक फाइनल हारने से कोई खराब कप्तान नहीं होता। इससे टीम इंडिया भी खराब टीम नहीं होती।

इंग्लैंड में चल रही एशेज सीरीज को लेकर पूर्व कंगारू कप्तान ने कहा कि शुरुआत अच्छी रही है। दोनों टीमें काफी अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेल रही है। इस तरह की मार्की सीरीज से आपको ऐसी ही उम्मीद होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+