रोहित शर्मा हुए फिट! आखिरी के दो टी20 मुकाबलों में रहेंगे टीम का हिस्सा
नई दिल्ली, अगस्त 04। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में चोटिल हो गए थे। रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो अचानक उनकी पीठ में कुछ तकलीफ हुई, जिसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन चले गए थे। तभी से रोहित को लेकर यह संदेह था कि क्या वो आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे या फिर नहीं? इस बीच रोहित की इंजरी को लेकर खबरें यह आ रही हैं कि भारतीय कप्तान पूरी तरह से फिट हैं और अगले दो टी20 मुकाबलों में वो टीम का हिस्सा रहेंगे।

बीसीसीआई ने भी दिया था रोहिट की चोट का अपडेट
आपको बता दें कि रोहित शर्मा तीसरे टी20 मैच में बल्लेबाजी के दौरान पीठ में दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, जिसके बाद वो मैदान पर लौटे ही नहीं। मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने रोहिट की चोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा था कि उनकी पीठ में ऐंठन हैं, जिसकी वजह से वो ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है, वो जल्दी रिकवर हो जाएंगे।
रोहित शर्मा ने अपनी चोट पर दिया था अपडेट
आपको बता दें कि खुद रोहित शर्मा ने भी मैच खत्म होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वो यह उम्मीद कर रहे हैं कि आखिरी दो टी20 मुकाबलों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। रोहित ने कहा था, "फिलहाल मैं ठीक हूं, हमारे पास अगले मैच तक कुछ दिन हैं, उम्मीद है कि मेरी चोट ठीक हो जाएगी। अब क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित शर्मा शनिवार और रविवार को होने वाले दोनों मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications