रोहित शर्मा की फायरिंग से घायल हुए इंग्लैंड के गेंदबाज, छक्कों की झड़ी लगा हासिल किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को हिटिंग के कारण ही हिटमैन कहा जाता है। जब वह क्रीज पर होते हैं, तो गेंदबाजों का धुआं निकाल देते हैं। कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान भी रोहित का बल्ला चला और उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली।
जब रोहित क्रीज पर होते हैं, तो उनका बल्ला तेज चलता है और शॉट में कुछ हवाई फायर भी देखने को मिलते हैं। वह अपने ऊँचे और लम्बे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। कटक के दर्शकों का मनोरंजन भी कुछ इसी अंदाज में करते हुए रोहित ने छक्कों की झड़ी लगा दी।

पावरप्ले के दौरान ही उनके बल्ले से चार आसामानी शॉट आए और हर शॉट पर छह रन लिखे हुए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए स्पिनर और तेज गेंदबाजों को समान ट्रीटमेंट दिया और महज 30 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। टीम इंडिया 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत करने में सफल रही।
रोहित शर्मा ने इस दौरान छक्कों के मामले में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वह एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम दूसरे स्थान पर दर्ज करा लिया है। इस खास लिस्ट में रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के तूफानी खिलाड़ी रहे क्रिस गेल को पछाड़ दिया।
Rohit Sharma बने छक्कों के मास्टर
रोहित शर्मा ने क्रिस गेल (331) को पछाड़ते हुए वनडे में अपना दबदबा कायम कर दिया। उनसे आगे इस लिस्ट में अब सिर्फ शाहिद अफरीदी का नाम शामिल है। शाहिद अफरीदी एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। अफरीदी ने 351 छक्के जड़े थे लेकिन मैच भी 398 खेले थे। खबर लिखे जाने तक रोहित इस मैच में 5 छक्के जमा चुके थे।
Rohit Sharma ने खेले कम मैच
रोहित शर्मा ने दूसरे स्थान तक आने के लिए महज 267 मुकाबले खेले हैं। गेल ने 301 वनडे मुकाबले खेले थे। टॉप पांच में भारत से महेंद्र सिंध धोनी पांचवें स्थान पर हैं। धोनी ने 229 छक्के जड़े थे। श्रीलंका से सनथ जयसूर्या ने 270 छक्के जड़े थे और वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
वनडे में सर्वाधिक छक्कों वाले टॉप बल्लेबाज
शाहिद अफरीदी- 351
रोहित शर्मा- 335
क्रिस गेल- 331
सनथ जयसूर्या- 270
महेंद्र सिंह धोनी- 229












Click it and Unblock the Notifications