रोहित शर्मा ने आख़िरकार तोड़ दी चुप्पी, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बता दिया अपना फैसला

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले एकदिवसीय मुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयार है। खास बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों वापस आ गए हैं। शुभमन गिल की कप्तानी देखने लायक रहेगी। अजित अगरकर ने कहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है।

इस बीच तमाम अटकलों के बाद रोहित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने अपने मन की बात बता दी है। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अपनी इच्छा जताई है। इससे अब अभी तरह की बातों पर विराम लग गया है।

rohit sharma

Rohit Sharma का सीधा जवाब

Make-A-Wish फाउंडेशन के एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों से बातचीत में रोहित शर्मा ने पुष्टि की कि वह 2027 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं। उनको एक बच्चे ने पूछा कि क्या वह अगले वर्ल्ड कप में खेलना चाहेंगे। इस पर रोहित शर्मा का जवाब था कि मैं खेलना चाहता हूं।

बच्चे ने कहा कि मैं आपको बैटिंग करते हुए देखना चाहता हूँ, इस पर रोहित ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले भी कई मैच हैं। के और बच्चे ने उनको पूछा कि क्या आप वर्ल्ड कप जीतने का सपना देखते हैं। इस पर हिटमैन ने मुस्कुराते हुए हाँ कह दिया।

अजित अगरकर की तरफ से रोहित और कोहली के वर्ल्ड कप खेलने की कोई गारंटी नहीं होने की बात कही थी। एनडीटीवी पर बातचीत में उनका कहना था कि इन दोनों लीजेंड्स की जगह कोई युवा ले सकता है। अगरकर के अनुसार अगर ऑस्ट्रेलिया में वे तीन शतक भी जड़ते हैं, तब भी कोई गारंटी नहीं कि वे वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

Rohit Sharma को बाहर करने की योजना?

रोहित शर्मा खेलना चाहते हैं लेकिन अगरकर की तरफ से बार-बार ऐसी बयानबाजी से लग रहा है कि उनको बाहर करने की योजना पर काम चल रहा है। अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फ्लॉप हो जाते हैं, तो सलेक्टर्स के लिए उनको बाहर करना और आसान काम हो जाएगा। उनकी जगह युवा चेहरा टीम में लाने की योजना काम कर जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहला एकदिवसीय मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। रोहित शर्मा और कोहली दोनों ने इस मैच के लिए कड़ी प्रैक्टिस की है। दोनों खिलाड़ी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। फैन्स की नजरें भी इस दौरे के तीन मैचों पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+