रोहित शर्मा की नई कार पर फिदा हुए एलन मस्क! वायरल हो रहा रिएक्शन, फीचर्स ने सबको किया हैरान
टीम के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा की नई सवारी ने वर्ल्ड वाइड धूम मचा दी है। 19 अक्टूबर से शुरू हो रही भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की तैयारी में व्यस्त 'हिटमैन' हाल ही में अपनी ब्रांड न्यू टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) चलाते नजर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो और इससे जुड़ा पोस्ट जब टेस्ला के को-फाउंडर एलन मस्क (Elon Musk) के सामने आया, तो उनका रिएक्शन तुरंत वायरल हो गया।
मस्क ने यह पोस्ट शेयर करते हुए एक तरह से दुनिया को दिखा दिया कि कैसे उनकी कंपनी 'ज़ीरो' विज्ञापन खर्च पर भी खरबों रुपये की मार्केटिंग कर लेती है।

हिटमैन बने टेस्ला के 'फ्री ग्लोबल प्रमोटर'
रोहित शर्मा की नई Model Y की वीडियो के साथ एक पोस्ट में लिखा गया था: 'यही कारण है कि टेस्ला को विज्ञापन करने की ज़रूरत नहीं है- रोहित शर्मा (भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान), जिनके इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ने अभी-अभी एक नई टेस्ला मॉडल वाई खरीदी है।'
यह पोस्ट देखकर एलन मस्क ने इसे खुद शेयर किया। इससे पता चलता है कि टेस्ला कैसे विज्ञापन पर पैसे खर्च करने के बजाय, हाई-प्रोफाइल हस्तियों (High-Profile Personalities) के प्रोडक्ट इस्तेमाल को अपनी ब्रांड वैल्यू में बदल देती है। रोहित शर्मा की यह एक ड्राइव टेस्ला के लिए भारत सहित दुनिया भर में एक करोड़ों रुपये का प्रमोशन बन गई।
बिक्री बढ़ाने के लिए Tesla ने उतारे 'सस्ते' वेरिएंट
रोहित शर्मा द्वारा नई टेस्ला खरीदे जाने की यह खबर ऐसे समय में आई है जब टेस्ला अपनी घटती बिक्री को बढ़ाने के लिए बाजार में सस्ते और किफायती वेरिएंट्स लॉन्च कर रही है। कंपनी ने Model Y और Model 3 के 'स्टैंडर्ड' नाम से नए एंट्री-लेवल वेरिएंट्स पेश किए हैं। इन मॉडलों को लाने का मकसद ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को आकर्षित करना और प्रतिस्पर्धा वाले बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना है। ये नए वेरिएंट फिलहाल केवल अमेरिकी बाजार में उपलब्ध हैं।
Tesla Model Y Standard के फीचर्स
टेस्ला मॉडल वाई का यह 'स्टैंडर्ड' वेरिएंट, हाई वेरिएंट की तुलना में कम कीमत में उपलब्ध कराने के लिए कुछ फीचर्स को हटाता है, जबकि मुख्य पावर को बरकरार रखता है:
पावर और परफॉर्मेंस
- बैटरी और रेंज: यह 69.5 kWh की छोटी बैटरी यूनिट के साथ आती है, जो एक सिंगल चार्ज पर 517 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।
- पावर: यह वेरिएंट लगभग 300hp (हॉर्स पावर) की क्षमता रखता है।
डिजाइन और एक्सटीरियर में बदलाव
- व्हील्स: इसमें 18 इंच के स्टैंडर्ड व्हील्स मिलते हैं।
- सनरूफ हटा: हाई वेरिएंट में मिलने वाली पैनोरमिक सनरूफ को इस मॉडल से हटा दिया गया है।
- कलर ऑप्शन: ग्राहकों को केवल तीन रंग विकल्प मिलते हैं: सफेद, काला और ग्रे।
- अन्य बदलाव: हाई वेरिएंट के फ्रंट पर दिखने वाले लाइट बार भी हटा दिए गए हैं।
- इंटीरियर और टेक्नोलॉजी में बदलाव
- ऑडियो: 15-स्पीकर यूनिट की जगह, इसमें 7-स्पीकर सेटअप मिलता है।
- स्क्रीन: पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए मिलने वाली मनोरंजन स्क्रीन (सेकेंड-रो स्क्रीन) इसमें मौजूद नहीं है।
- कंफर्ट फीचर्स: पिछली सीटों पर हीटिंग फंक्शन (Rear-seats heating function) भी नहीं दिया गया है।
- कंट्रोल: स्टीयरिंग और साइड मिरर्स मैनुअल हैं।












Click it and Unblock the Notifications