रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनने पर MCA करेगा सम्मानित
मुंबई, 25 फरवरी: अपनी कप्तानी में लगातार भारत को जीत दर्जा करा रहे रोहित शर्मा अब टेस्ट फॉर्मेट के भी कप्तान बन चुके हैं। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं और यह एक ऐसी उपलब्धि है जो आज के अंधाधुंध क्रिकेट में हासिल करना आसान नहीं है। आपको एक बहुत बड़ा खिलाड़ी होना होगा जो तीनों फॉर्मेट में खेलने की काबिलियत रखता हो।

रोहित की इस उपलब्धि पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने हिटमैन को सम्मानित करने की तैयारी कर ली है। रोहित श्रीलंका के खिलाफ होने जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पहली बार टेस्ट मैचों में कमान संभालते हुए दिखाई देंगे।
रोहित को सम्मानित करने का फैसला एमसीए की एपेक्स काउंसिल में गुरुवार को लिया गया। इस दौरान मुंबई के कुछ और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें अंडर 19 सितारे अंगक्रिश रघुवंशी भी हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
रोहित और रघुवंशी के अलावा सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भी सम्मानित किया जाएगा। घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे युवा बल्लेबाज सरफराज खान को भी सम्मानित किया जाएगा।
"एमसीए एपेक्स काउंसिल ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा, "आज की एपेक्स काउंसिल की बैठक में पारित निर्णय में रोहित शर्मा को तीनों प्रारूपों के कप्तान बनने के लिए सम्मानित किया जाएगा। अंगक्रिश रघुवंशी को एमसीए द्वारा एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार और मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा।
इस बीच, टीम इंडिया हाल ही में सफेद गेंद वाले क्रिकेट में पूरे फॉर्म पर है। एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज को हराने के बाद, मेन इन ब्लू ने गुरुवार (24 फरवरी) को पहले तीन टी 20 आई में श्रीलंका को आसानी से हराया। टी 20 विश्व कप इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है और भारत की तैयारी सही दिखती है। मेन इन ब्लू को पिछले साल के टी 20 विश्व कप 2021 में जल्दी बाहर होना पड़ा था, जहां वे लीग चरण को भी क्लियर नहीं कर सके।












Click it and Unblock the Notifications