रोहित शर्मा और गौतम गंभीर नहीं मानते एक-दूसरे की बात? पूर्व खिलाड़ी की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी। उसके बाद से कुछ भी सही घटित नहीं हो रहा है। पर्थ में टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह थे। उसके बाद रोहित शर्मा की वापसी हुई और टीम को हार भी मिली।
पर्थ में जीत के बाद एडिलेड में टीम इंडिया की हार हुई और बैटिंग काफी खराब रही। इसके बाद ब्रिस्बेन में बारिश से प्रभावित मैच में बैटिंग क्रम बिखर गया। भारत की गेंदबाजी भी काम नहीं कर पाई। इस बीच पाकिस्तान के एक पूर्व खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है।

पूर्व पाक क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए टीम इंडिया की खामियों के बारे में बात की। उन्होंने यहाँ तक कहा कि रोहित और गौतम गंभीर के फैसलों में भिन्नता है। दोनों एक पेज पर नजर नहीं आ रहे हैं। बासित ने कुछ सीरीज का उदाहरण दिया।
उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हो, बांग्लादेश के खिलाफ या न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हो। रोहित और गंभीर एक नहीं दिख रहे हैं। राहुल द्रविड़ और रोहित के साथ भी ऐसा था। उन्होंने कहा कि तीनों टेस्ट में भारतीय टीम में अलग-अलग स्पिनर को खिलाया गया।
आगे उन्होंने कहा कि जब ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग यूनिट में बाएँ हाथ के तीन बल्लेबाज हैं, तो अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को क्यों नहीं रखा गया। क्रिकेट के बारे में समझ रखने वाला इस बारे में बात जरूर करेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बुमराह ही सिर्फ गेंदबाजी में काम कर रहे हैं, अन्य कोई गेंदबाज उनका साथ निभाने में सफल नहीं रहा है।
गौरतलब है कि ब्रिस्बेन टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा है। भारत ने पहली पारी में खेलते हुए अपने 4 विकेट गंवा दिये और स्टम्प्स तक स्कोर महज 51 रन ही था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बुमराह ने 6 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications