रॉबिन उथप्पा ने RCB फैन्स को सुनाई खरीखोटी, आखिर किस वजह से भड़का CSK का यह पूर्व खिलाड़ी
IPL 2025: आरसीबी के फैन्स हर पल टीम के साथ खड़े रहते हैं। चाहे टीम का प्रदर्शन अच्छा हो या खराब, फैन्स इस टीम को सपोर्ट करते हैं। इन सबके बीच कुछ ऐसी गलतियां भी हुई हैं, जिनका कोई सपोर्ट नहीं करेगा। आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स में राइवलरी चलती है।
रॉबिन उथप्पा इस बार आरसीबी फैन्स के ऊपर गुस्सा हो गए हैं। उन्होंने आरसीबी के फैन्स पर कई आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने आरसीबी फैन्स के ऊपर महिलाओं के साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया है। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कई बातें कही।

चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच इस साल बेंगलुरु में हुए मुकाबले को लेकर उथप्पा ने कहा कि ये फैन्स चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर दो साल लगे बैन का मजाक बनाते हुए काली पट्टी वाली सफेद टी-शर्ट पहनकर आए थे। इसके अलावा चेन्नई की हार के बाद महिला फैन के साथ बदसलूकी भी हुई।
उथप्पा का चौंकाने वाला खुलासा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यह भी कहा कि बस रवाना होने से पहले फैन्स चेन्नई सुपर किंग्स का मजाक बना रहे थे और मुझे काफी बुरा लगा। इसके अलावा महिलाओं के साथ झगड़ा किया जा रहा था, जो काफी गलत था। चेन्नई में भी पिछले साल ऐसा देखा गया था और यह बिलकुल भी ठीक नहीं कहा जा सकता है।
धोनी का बनाया गया मज़ाक
उथप्पा ने कहा कि टी-शर्ट पर आरसीबी फैन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर लगे दो साल के बैन का जिक्र किया था। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की टी-शर्ट का नम्बर और थाला भी इसके ऊपर लिखा हुआ था। ये सभी बातें चिंताजनक है क्योंकि फैन्स खेल से परे जा रहे हैं।
आरसीबी का प्रदर्शन धांसू रहा है
गौरतलब है कि इस सीजन आरसीबी के फैन्स को ख़ुशी से झुमने का मौका इसलिए भी मिल गया है क्योंकि टीम का प्रदर्शन टॉप रहा है। आरसीबी प्लेऑफ़ के बेहद करीब है। 16 अंक लेकर आरसीबी इस सीजन दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स इवेंट से बाहर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications