युजवेंद्र चहल के बारे में आरजे महवश का चौंकाने वाला खुलासा, पंजाब किंग्स के लिए दी यह बड़ी कुर्बानी
Yuzvendra Chahal: आईपीएल का खिताब रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने जीतकर पंजाब किंग्स का दिल तोड़ दिया लेकिन युजवेंद्र चहल ने अपनी टीम को टाइटल दिलाने के लिए भरसक प्रयास किया। हालांकि चहल टीम को टाइटल नहीं दिला पाए लेकिन अपना सब कुछ झोंकने में पीछे नहीं रहे।
टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश ने पंजाब किंग्स और युजवेंद्र चहल के लिए एक खास पोस्ट की है। इसमें कुछ ऐसा कहा है, जो हैरान करने वाला है। महवश ने बताया है कि कैसे चहल ने अपनी टीम के लिए खुद की परवाह नहीं की।

महवश का Yuzvendra Chahal के लिए बड़ा खुलासा
अपनी पोस्ट में महवश ने कैप्शन में लिखा कि वे लड़े और टिके रहे, अंतिम मैच तक खेलते रहे। युजवेंद्र चहल के लिए एक खास पोस्ट, क्योंकि जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि उनकी पसलियां दूसरे ही मैच में टूट गई थीं और बाद में उनकी गेंदबाज़ी वाली उंगली में भी फ्रैक्चर हो गया। यह इंसान पूरे सीज़न में 3 फ्रैक्चर के साथ खेला।
महवश ने आगे लिखा कि हम सभी ने उन्हें दर्द में चिल्लाते और रोते देखा है, लेकिन कभी हार मानते नहीं देखा। भाई, तुममें जो योद्धा भावना है, वो काबिले-तारीफ है। टीम ने आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी। इस साल टीम का समर्थन करना मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं था। लड़कों ने शानदार खेल दिखाया, इन तस्वीरों में मौजूद सभी लोगों के लिए मेरे दिल में खास जगह है। अगली बार फिर मिलते हैं।
इस सीजन चमके Yuzvendra Chahal
गौरतलब है कि चहल के ऊपर भरोसा दिखाते हुए पंजाब किंग्स ने उनको 18 करोड़ की बड़ी रकम के साथ टीम में शामिल किया था। इसके बाद चहल ने भी अपनी टीम के लिए हर प्रयास किया। उन्होंने 14 मुकाबले खेलकर 16 विकेट अपने नाम किये।
इस सीजन चहल ने एक हैट्रिक भी हासिल की थी, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने यह कारनामा किया था। टीम को टाइटल नहीं दिला पाने का मलाल उनको होगा लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के हिसाब से वह संतुष्ट होंगे।












Click it and Unblock the Notifications