Ravindra Jadeja: 'रिवाबा ने मेरा घर तोड़ा,...', रविंद्र जडेजा के पिता ने क्यों कही ये चौंकाने वाली बात?

Ravindra Jadeja's father makes shocking revelations: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने करियर के 15 बरस पूरे किए हैं। उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है तो वहीं उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा भी काफी लोकप्रिय हस्ती हैं, दोनों परफेक्ट कपल कहे जाते हैं।

 Ravindra Jadeja

रिवाबा को लोग संस्कारी और परंपरावादी भी कहते हैं लेकिन इसी बीच रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने क्रिकेटर और उनकी पत्नी के बारे में चौंकाने वाली बात कही है।

दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने कहा कि 'मैंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाकर गलती की है, मेरा अपने बेटे से कोई रिश्ता नहीं है। उसकी रिवाबा से शादी नहीं होनी चाहिए थी। उसने आकर मेरा घर बर्बाद कर दिया। उसने एक बाप एक बहन को उसके बेटे और भाई से दूर कर दिया है। पांच साल मैं उनसे मिला नहीं हूं।'

अपना दर्द बयां करते हुए वो थोड़े से इमोशनल भी हो गए। उन्होंने कहा कि 'मैंने अपने बेटे के लिए क्या नहीं किया, मैंने चौकीदारी की थी, उसकी मां के जाने के बाद उसकी बहन और मेरी बेटी नयनाबा ने रविंद्र जडेजा को बेटे की तरह पाला लेकिन रिवाबा ने घर आते ही सारे रिश्ते खराब कर दिए।'

'मुझे तो अब यही लगता है कि मेरा कोई बेटा ही नहीं है'

'लेकिन मैं आज उसके बिना जीना सीख लिया है मुझे उसकी कोई जरूरत नहीं है, उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है। मेरे पास खेत, पेंशन और होटल है। अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए वो ही काफी हैं, वो हमें नहीं बुलाते, हम उसे नहीं बुलाते, मुझे तो अब यही लगता है कि मेरा कोई बेटा ही नहीं है।'

क्यों हुआ झगड़ा?

रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 'उनका जो होटल है, उसे रिवाबा अपने नाम से करवाना चाहती हैं और इसी वजह से झगड़ा शुरू हुआ था। उन्हें मात्र 20,000 रु पेंशन मिलती है और वो जामनगर में एक 2 बीएचके फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने कहा कि रिवाबा की मां अपनी बेटी से कहती हैं कि सब कुछ तुम अपने नाम करवा लीजिए।'

रिवाबा की ननद नयनबा कांग्रेस नेता हैं

आपको बता दें कि रिवाबा जडेजा बीजेपी से एमएलए हैं तो वहीं उनकी ननद नयनबा कांग्रेस नेता है। दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर बहस देखी गई है लेकिन दोनों ओर हमेशा यही कहा गया कि 'पार्टी की बातें परिवार से अलग होती हैं' लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब रिवाबा औऱ रविंद्र के लिए उनके पिता ने इस तरह की चौंकाने वाली बात कही है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मालूम हो कि इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है औऱ लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बहुत सारे लोग रिवाबा और रविंद्र की बुराई भी कर रहे हैं। फिलहाल इस बारे में रविंद्र या उनकी पत्नी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि हर ज्वलंत मुद्दे पर खुलकर बोलने वाली रिवाबा इस बारे में भी तगड़ा रिएक्शन देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+