Gautam Gambhir से डरे हुए हैं भारतीय खिलाड़ी, ग्रुप में बंट गई है टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से आई बड़ी रिपोर्ट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से कुछ खबरें बाहर आने के बाद मामला और आगे बढ़ गया है। कई और बातें भी अब बाहर आई हैं। ऑस्ट्रेलिया की मीडिया में इसका जिक्र है और टीम इंडिया में डर का माहौल बताया गया है। एक भारतीय लेखक ने कॉलम लिखकर यह जानकारी दी।

बताया गया है कि गौतम गंभीर और भारतीय टीम के प्लेयर्स के बीच बातचीत की कमी है। इसके कारण प्लेयर्स में डर की स्थिति पैदा हो गई है। लेखक भरत सुंदरेसन ने ऑस्ट्रेलिया में एक अख़बार में कॉलम लिखा है और कई खुलासे किये हैं। एक्स पर इसका कुछ हिस्सा शेयर किया है।

gautam gambhir

उन्होंने बताया कि दौरे से पहले ही टीम बैचेन सी दिख रही थी। यह ऐसी भारतीय टीम तो नहीं है, जो टुकड़ों में बंटी हुई है लेकिन इस बार तो यही है। उनका कहना था कि शुरुआत से ही टीम में अनिश्चितता के संकेत देखने को मिल रहे थे।

Gautam Gambhir को लेकर खुलासा

लेखक ने भारतीय टीम के एक रिजर्व खिलाड़ी से मुलाक़ात में हुई बातचीत का खुलासा करते हुए कहा कि इस प्लेयर को कप्तान और कोच से कुछ नहीं बोला जाता। समझ ही नहीं आ रहा कि चल क्या रहा है। गौतम गंभीर की सिडनी टेस्ट से पहले हुई प्रेस वार्ता में भी सवालों के जवाब स्पष्ट नहीं थे, इससे तनाव और ज्यादा बढ़ गया।

Gautam Gambhir के कारण डर का माहौल

बताया जा रहा है कि टीम इंडिया में डर का माहौल है और गौतम गंभीर के साथ खिलाड़ियों की ज्यादा बातचीत नहीं है। ये सभी बातें मेलबर्न टेस्ट के बाद से बाहर आई है। ड्रेसिंग रूम में क्या हो रहा है, किसने क्या कहा आदि चीजें पहले कभी सुनने को नहीं मिलती थी।

रोहित शर्मा को किया बाहर

उधर सिडनी टेस्ट मैच से रोहित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। भारतीय कप्तान को बेंच पर बैठाते हुए बुमराह को कप्तानी थमा दी गई। जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और टीम इंडिया 185 के स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट गंवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+