IND vs AUS: कप्तानी से हटाना था तो बनाया क्यों? रोहित शर्मा के सपोर्ट में उतरा दिग्गज, टीम मैनेजमेंट पर भड़का
IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा को बाहर करने के फैसले से फैन्स में जमकर नाराजगी देखने को मिली है। रोहित को खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि प्रदर्शन उनका बेहद निम्न स्तर का रहा है, इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने ठोस फैसला लिया।
हालांकि कई लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा को ही सिडनी टेस्ट में कप्तान रखना चाहिए था। उपकप्तान बुमराह के हाथ में इस मैच की कप्तानी है और रोहित शर्मा को एक पूर्व दिग्गज का साथ मिल गया है। उन्होंने रोहित को बाहर करने का फैसला गलत माना।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने रोहित शर्मा का सपोर्ट किया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बड़ी अजीब बात है कि आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को टीम से बाहर बैठा दिया गया, यह काफी अजीब है।
आगे उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। या तो कप्तान नहीं बनाएं, अगर एक महान खिलाड़ी को बनाया है, जिसने बहुत सेवा की है भारतीय क्रिकेट की, फिर फॉर्म मैटर नहीं करती। कप्तान को बाहर करना बहुत गलत सिग्नल है।
मैनेजमेंट को ऑप्शन बनाकर बाहर नहीं बैठा सकते। ऐसे खिलाड़ी को जिसने टीम बनाई हो, जिसने भरोसा जगाया हो, छोटे प्लेयर्स को पिता की इमेज के साथ ट्रीट किया हो। रोहित शर्मा बहुत सम्मान और इज्जत वाले आदमी हैं। भाई यह काफी गलत फैसला लिया गया है। कप्तान अपने जहाज से कभी अलग नहीं होता, भले ही यह डगमगा रही हो।
गौरतलब है कि बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर दिया था। इसके बाद रोहित की कप्तानी में दो हार मिली। उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी खराब रहा है। इसके अलावा भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित की कप्तानी में टीम को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications