Rishabh pant: ऋषभ पन्त कर रहे हैं मैदान पर वापसी, इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखेंगे

Rishabh Pant: ऋषभ पन्त मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। वह अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद पन्त को एक साल तक मैदान से बाहर रहना पड़ा है। अब वह फिर से खेलने के लिए तैयार हो रहे हैं, फैन्स भी चाहते हैं कि पन्त वापसी करे।

खबरों के अनुसार ऋषभ पन्त बहुत जल्दी ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। वह एक मेगा टूर्नामेंट से मैदान पर वापस आने वाले हैं। पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि ऋषभ पन्त जिम में पसीना बहा रहे हैं। वह साइकिलिंग भी करते हुए दिखाई दिए थे।

rishabh pant

रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2024 तक ऋषभ पन्त पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कुछ दिनों पहले कहा था कि ऋषभ पन्त अगले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले हैं।

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कैम्प में ऋषभ पन्त नज़र आए थे। रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली भी उस समय मौजूद थे। इससे समझा जा सकता है कि पन्त टीम में वापसी करने के लिए किस तरह मेहनत कर रहे हैं। इस साल वह कई बड़े टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे।

ऋषभ पन्त पिछले साल दिसम्बर में कार से अपने घर जा रहे थे और रुड़की के पास भयानक एक्सीडेंट में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। बाद में लोगों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकाला था। पन्त खुद ही ड्राइव कर रहे थे और अकेले ही थे। उनको काफी चोट आई और पाँव भी टूट गया था। उनके पाँव की सर्जरी हुई है। काफी समय से वह ठीक होने का प्रयास कर रहे हैं और अब लगभग ठीक हो भी गए हैं। अगले साल होने वाले आईपीएल में ऋषभ पन्त एक बार फिर से अपना बल्ले का जादू दिखाते हुए नज़र आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+