Rishabh Pant से लेकर सूर्यकुमार तक, इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, BCCI ने बताया नाम

Rishabh Pant To suryakumar yadav performance: साल 2022 में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम बीसीसीआई ने शेयर किए हैं।

Rishabh Pant To suryakumar yadav

Rishabh Pant To suryakumar yadav performance: भारतीय टीम के लिए साल 2022 भले ही अच्छा नहीं गुजरा हो, लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। तीनों ही फॉर्मेट में भारत के कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साल खत्म होने के बाद तीनों ही फॉर्मेट के बेस्ट खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है।

तीनों फॉर्मेट में भारत को मिले नए हीरो

इस साल का अंत भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के साथ किया। टेस्ट में भारत का प्रदर्शन वनडे और टी-20 के मुकाबले बेहतर रहा है। टेस्ट में मिली इस कामयाबी के पीछे भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बड़ा हाथ रहा है। टेस्ट मुकाबलों में पंत ने मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर अक्सर टीम को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की है। पंत की तरह अय्यर ने वनडे और सूर्यकुमार ने टी-20 में कमाल का प्रदर्शन किया है।

पंत और बुमराह ने टेस्ट में किया कमाल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को इस साल का बेस्ट खिलाड़ी बताया है। बीसीसीआई के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पंत ने टेस्ट मैचों में 61.81 की औसत के साथ 680 रन बनाकर टेस्ट में टॉप बल्लेबाज हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल पांच मैचों में 22 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी।

अय्यर और सूर्यकुमार ने किया कमाल

भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज घोषित किया गया है। अय्यर ने 17 मैचों में नाबाद 113 स्कोर के साथ 724 रन बनाए हैं। जबकि सिराज ने 15 मैचों में सबसे अधिक 24 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। सूर्यकुमार यादव ने टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे अधिक 1164 रन बनाए हैं। जबकि भुवनेश्वर ने 32 मैचों में 37 विकेट लेने का कारनामा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+