Rishabh Pant ने 7 साल बाद अहम टूर्नामेंट में वापसी का किया ऐलान, कोहली का ढुलमुल रवैया बरकरार
Rishabh Pant: ऑस्ट्रेलिया दौरे से आने के बाद जैसे ही बीसीसीआई ने टीम इंडिया के प्लेयर्स के प्रदर्शन का रिव्यू किया, वैसे ही रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए खिलाड़ी आगे आने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को 3-1 से पराजय का सामना करना पड़ा था। कुछ खिलाड़ी रणजी खेलने वाले हैं।
इस कड़ी में एक तूफानी खिलाड़ी का नाम शामिल हो गया है। दिल्ली की टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत लम्बे समय से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेले हैं लेकिन अब उनको एक बार फिर से मैदान पर वापस देखा जा सकेगा। इससे घरेलू क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ जाएगी।

Rishabh pant की होगी वापसी
ऋषभ पंत ने 7 साल बाद खुद को रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उपलब्ध बताया है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय कुछ मौकों पर बेहतरीन बैटिंग की थी लेकिन वह लम्बा खेल पाने में सफल नहीं हो पाए थे।रणजी ट्रॉफी में पंत पिछली बार 2017-18 के सीजन में खेले थे।
Rishabh Pant टीम से जुड़ेंगे
12 साल पहले रणजी ट्रॉफी खेलने वाले विराट कोहली को लेकर स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है। डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने इस बारे में जानकारी प्रदान की है। उन्होंने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि पंत ने अगले रणजी गेम के लिए उपलब्ध होने की बात कही है और राजकोट में सीधा टीम से जुड़ेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि विराट कोहली भी खेले लेकिन उनकी तरफ से हमें कोई सूचना नहीं है। हर्षित राणा को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है, इस वजह से वह खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
कुछ और खिलाड़ी भी हुए तैयार
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप खेल के बाद विराट और रोहित से रणजी ट्रॉफी में खेलने का अनुरोध कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने किया था। उनमें सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का नाम शामिल है। उधर रोहित शर्मा ने मुंबई रणजी टीम का अभ्यास सेशन जॉइन कर लिया। यशस्वी जायसवाल भी मुंबई टीम के लिए उपलब्ध हैं।
शुभमन गिल भी दो साल बाद वापस रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। वह पंजाब टीम के लिए उपलब्ध हैं। विराट कोहली को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। हाल ही में उनको पत्नी अनुष्का और बच्चों के साथ वृन्दावन में प्रेमानंद जी महाराज की शरण में देखा गया था।
पंत का अच्छा रहा है रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि पंत का रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा रिकॉर्ड है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 68 मैचों में 4868 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक और 11 शतक आए हैं। पंत के पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने का मौका है।












Click it and Unblock the Notifications