ऋषभ पन्त पैरों पर खड़े हो गए, चलते हुए खुद किया अपना वीडियो पोस्ट और कही भावुक बात
ऋषभ पन्त ने इन्स्टाग्राम और ट्विटर दोनों अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वह अपने पैरों पर खड़े होकर चल रहे हैं।

Rishabh Pant walking video viral: ऋषभ पन्त एक्सीडेंट के बाद रिकवरी की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन उनको फिलहाल फिट होने में समय लगने वाला है। हाल ही में ऋषभ पन्त की एक फोटो आई थी। इसके बाद उनके कुछ बयान भी सामने आए थे। इस बार उनका एक वीडियो सामने आया है। रिकवरी के लिए किये जा रहे प्रयासों को दर्शाते हुए पन्त ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इस दौरान उनको अपने पांवों पर चलते देखा जा सकता है लेकिन वह पानी के अंदर चलते हुए दिख रहे हैं।
ऋषभ पन्त ने स्विमिंग पूल में चलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, इसमें देखा जा सकता है कि वह बैशाखी के सहारे चल रहे हैं। वह एक-एक कदम रखते हुए धीरे-धीरे चल रहे हैं। वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर और इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें पन्त ने कैप्शन में लिखा है कि छोटी और बड़ी चीजों और इस दौरान बीच में आई सभी चीजों के लिए शुक्रगुजार हूं।
पन्त ने सबसे पहले यह वीडियो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस पर क्रिकेट जगत के कई लोगों की तरफ से इस पर प्रतिक्रियाएं आई। इनमें रवि शास्त्री, सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन अहम नाम हैं। कुछ समय बाद ऋषभ पन्त ने यही वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया और देखते ही देखते यह चारों तरफ वायरल हो गया।
हाल ही में पन्त ने एक इंटरव्यू में अपने वर्तमान समय के बारे में कहा कि मुझे सोचने का समय मिलता है और मैंने जीवन का नजरिया समझा है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा और मेडिकल टीम के सपोर्ट से मैं जल्दी ही ठीक होने की आशा करता हूं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मैं पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा। गौरतलब है कि पन्त आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर हो गए हैं। देखना होगा कि वह कब तक फिट होकर मैदान पर लौट पाते हैं। फैन्स को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications