टी20 वर्ल्ड कप में पंत को खेलना चाहिए या कार्तिक को? पोंटिंग और गिलक्रिस्ट ने दिया दिलचस्प जवाब

नई दिल्ली, 23 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों एक साथ खेल सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों में किसी एक को चुनने को लेकर काफी बहस चल रही है। कभी पंत के ऊपर कार्तिक को वरीयता दी जाती है तो फिलहाल कार्तिक के लिए पंत को बाहर बैठाया गया है।

अपने लेटेस्ट आईसीसी रिव्यू में पोंटिंग ने इस बात पर चर्चा की, कि प्लेइंग इलेवन में कौन होने चाहिए। क्या गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने की काबिलियत रखने वाले पंत को जगह मिले या फिर अपनी फिनिशिंग से दोबारा खेल में वापस आने वाला दिनेश कार्तिक ज्यादा सही रहेंगे?

भारतीय टीम में कौन विकेटकीपर होना चाहिए

भारतीय टीम में कौन विकेटकीपर होना चाहिए

पोंटिंग ने इस पर अपने कॉलम में लिखा कि, भारतीय टीम में कौन विकेटकीपर होना चाहिए, इस पर लंबे समय से बहस चल रही है। कार्तिक बहुत अच्छे फिनिशर हैं, तो पंत ने भी काफी टैलेंट दिखाया है।

पोंटिंग को लगता है कि रोहित शर्मा की टीम में पंत और कार्तिक दोनों साथ फिट हो सकते हैं।

दोनों की तारीफ करते हुए पोंटिंग ने कहा, 'मैं वास्तव में सोचता हूं कि भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम में ये दोनों खिलाड़ी हैं। मुझे परवाह नहीं है कि वे दोनों कीपर हैं क्योंकि मुझे लगता है कि उनकी बल्लेबाजी ही काफी है।"

झुकाव पंत की ओर

झुकाव पंत की ओर

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा: "मिडिल ऑर्डर में ऋषभ और फिनिशर के रूप में दिनेश, बेहद खतरनाक दिखते हैं।"

हालांकि पोंटिंग का मानना ​​था कि पंत को कार्तिक पर थोड़ी बढ़त है और उन्हें अधिक मौके दिए जाने की संभावना है।

पंत के दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने कहा, "देखिए, मैं सिर्फ ऋषभ का पक्ष लेने जा रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उसे दिनेश की तुलना में थोड़ा अधिक मौका मिल सकता है।"

पंत को वनडे और टेस्ट जैसी सफलता टी20 में नहीं मिल रही

पंत को वनडे और टेस्ट जैसी सफलता टी20 में नहीं मिल रही

बता दें, पंत टेस्ट में बेहद प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें वनडे में भी सफलता मिली है। हालांकि, दिल्ली का बल्लेबाज खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उतना सफल नहीं है। 58 T20I में, पंत ने 25 से कम के औसत से 934 रन बनाए हैं।

इस दौरान पंटर ने इस बात का भी जवाब दिया कि बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी में कौन बेहतर है। उन्होंने ज्यादा क्रिकेट खेलने के लिए बुमराह को शाहीन के ऊपर वरीयता दी।

 एडम गिलक्रिस्ट ने क्या कहा

एडम गिलक्रिस्ट ने क्या कहा

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि ऋषभ पंत को भारत की प्लेइंग इलेवन में निश्चित तौर पर होने की जरूरत है, खासकर टी 20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में पंत को खेलना चाहिए।

आईसीसी के मुताबिक गिलक्रिस्ट ने कहा कि पंत के अंदर काफी साहस है, जिस तरह से वे गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हैं। टीम कार्तिक के साथ भी उनको रख सकती है। लेकिन मुझे लगता है पंत को तो टीम में होना ही चाहिए।

पंत को तो टीम में होना ही चाहिए

पंत को तो टीम में होना ही चाहिए

गिलक्रिस्ट को लगता है कार्तिक में विविधता है जो उनको मिडिल ऑर्डर के लिए बढ़िया खिलाड़ी बनाती है। तो यह दिलचस्प होगा अगर दोनों खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं।

कार्तिक ने आईपीएल में 180 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी जिसके बाद उनको नेशनल टीम में फिनिशर के रोल के लिए चुना गया।

गिलक्रिस्त कहते हैं कि, डीके टीम में विविधता लाते हैं, वह टॉप ऑर्डर में खेल सकते हैं, वे मिडिल में खेल सकते हैं और बाद में फिनिश भी कर सकते हैं। वह गेम के लिए काफी अच्छे हैं।

टीम इंडिया की सोच देखनी अभी बाकी

टीम इंडिया की सोच देखनी अभी बाकी

फिलहाल भारतीय टीम नागपुर में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने के लिए उतरने जा रही है। पहले मैच में दिनेश कार्तिक को मौका दिया था लेकिन वे तुरंत आउट हो गए थे। उनकी भूमिका ऐसी रही है कि 5-7 गेंदों पर पारी को खेलना पड़ता है। कई बार सेट हुए बिना शॉट मारने का खामियाजा विकेट गंवाकर भुगतना पड़ता है। जैसा पिछले मैच में हुआ। देखना होगा भारतीय टीम आज कैसी प्लेइंग इलेवन उतारती है क्योंकि वे सीरीज का पहला मुकाबला हार चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+