कुमार संगकारा ने ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग को लेकर कही बड़ी बात, श्रीलंका सीरीज में नहीं मिला है मौका
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज से बाहर किए गए ऋषभ पंत को लेकर कुमार संगकारा ने कहा है कि पंत को अपनी विकेटकीपिंग पर ध्यान देने की जरूरत है।

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई टीम इंडिया में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। भारतीय चयनकर्ताओं के इस निर्णय पर कई दिग्गज क्रिकेटरों ने हैरानी जताई है, लेकिन श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का इस बारे में थोड़ा अलग सोचना है। दरअसल, संगकारा ने कहा है कि ऋषभ पंत को अपनी विकेट-कीपिंग पर थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत है।
क्या कहा संगकारा ने?
कुमार संगकारा ने भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज से पहले कहा है कि ऋषभ पंत को विकेट के पीछे अधिक काम करने की जरूरत है। संगकारा का मानना है कि वो बल्लेबाजी पर तो सही ध्यान दे रहे हैं, लेकिन विकेटकीपिंग पर उन्हें और फोकस करना चाहिए। संगकारा ने कहा है, "पंत को अपनी कीपिंग पर काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि एक के लिए, ऋषभ पंत अपनी विकेट कीपिंग में काफी सुधार कर सकते हैं। बहुत सारे लोग केवल उनकी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग का कॉम्बिनेशन भी बहुत जरूरी है।
कुमार संगकारा ने भरोसा जताया है कि पंत की विकेटकीपिंग को लेकर जो बातें कही जाती हैं वो बंद हो जाएंगी और वो वास्तव में अच्छे बल्लेबाज के साथ-साथ अच्छे विकेटीकीपर भी होंगे। संगकारा ने कहा, "मुझे पता है कि यह थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन वह वास्तव में छोटे-छोटे पलों पर ध्यान केंद्रित करके अच्छा बन सकते हैं ऐसा करने से उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी मदद मिलेगी और फिर वो बेहतरीन विकेटकीपर बन जाएंगे।
कुमार संगकारा ने कहा, "उनकी बल्लेबाजी में, मुझे कोई संदेह नहीं है। उनके पास अच्छे शॉट्स सेलेक्शन हैं, प्रतिभा और क्षमता भी है। हालांकि टी20 क्रिकेट में आप बड़ी पारी कैसे खेलें और किस गेंदबाज को अटैक करना है, बस पंत को थोड़ा यह सीखना है।












Click it and Unblock the Notifications