Christmas 2023: गुरु धोनी के पास क्रिसमस मनाने पहुंचे ऋषभ, क्या CSK के अगले कप्तान होंगे पंत

Christmas 2023, Rishabh Pant: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों दुबई में हैं। दुबई में आयोजित किए गए आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ नजर आए थे। रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के साथ-साथ ऋषभ पंत भी ऑक्शन टेबल पर दिल्ली की तरफ से खिलाड़ियों पर बिडिंग लगा रहे थे। पंत की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गुरु धोनी के पास पंत: ऋषभ पंत को अक्सर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ देखा जाता रहा है। आईपीएल ऑक्शन के बाद ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी के साथ टेनिस खेलते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिसमस के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी के पास ऋषभ पंत पहुंचे थे। धोनी और पंत दोनों ही मौजूदा समय में दुबई में हैं और इन दोनों ही खिलाड़ियों ने दुबई में क्रिसमस को एक साथ सेलिब्रेट किया।

 Rishabh Pant 1

तस्वीरें आई सामने: धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी रेड टी-शर्ट में सांता क्लॉज वाली कैप पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ऋषभ पंत भी सेंटा वाली कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर वहां मौजूद थी। हर साल की तरह इस साल भी धोनी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट किया।

आईपीएल में करेंगे कमाल: साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले लिया था। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के बावजूद आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा बरकरार है। पिछले सीजन यानी कि साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। वहीं साल 2024 में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

दूसरी तरफ ऋषभ पंत भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस सीजन खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। पिछले साल चोटिल होने के कारण पूरे आईपीएल सीजन से पंत बाहर हो गए थे। धोनी से पंत की नजदीकियों को देखते हुए फैंस लगातार इस बात की संभावनाएं जता रहे हैं कि ऋषभ आने वाले समय में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+