Rishabh Pant: अब तक रहे हैं जीरो क्या आज बनेंगे हीरो? सामने खड़ी है प्रीति जिंटा की फौज

Rishabh Pant IPL 2025 price: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदना लखनऊ सुपर जायंट्स एक बड़ा दांव माना जा रहा है। टीम ने उन्हें कप्तान भी बनाया है। लेकिन अब तक वह अपनी कीमत के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। यह लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए चिंता का विषय हो सकता है। ऋषभ पंत से आने वाले मुकाबले में टीम को बड़े रनों की उम्मीद होगी।

पिछले दो मैचों में बने सिर्फ 15 रन (Rishabh Pant IPL 2025 price)

आईपीएल में खिलाड़ियों की उम्मीदों और दबाव के बीच प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव होना सामान्य है। लेकिन जब एक खिलाड़ी इतनी बड़ी कीमत में खरीदा जाता है तो उस पर उम्मीदें भी बहुत बढ़ जाती हैं। पंत के हालिया फ्लॉप प्रदर्शन से टीम को थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन यह भी देखा जाएगा कि क्या वह आने वाले मैचों में अपनी फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। पंत पिछले दो मैच में सिर्फ 15 रन ही बना सके हैं।

Rishabh Pant 1

पंजाब के खिलाफ दिखाना होगा दम

ऋषभ पंत अब तीसरे मुकाबले में प्रीति जिंटा की फौज पंजाब किंग्स के सामने बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। ऋषभ पंत की कोशिश पंजाब के खिलाफ रन बनाने की होगी। लखनऊ की टीम ये मैच अपने पहले होम ग्राउंड लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी। इस सीजन का ये पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में ऋषभ पंत के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।

क्या पंत लखनऊ को दिलाएंगे ट्रॉफी

लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए सबसे बड़ी उम्मीद ऋषभ पंत हैं। जिनकी कप्तानी में टीम अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पंत के नेतृत्व में लखनऊ सुपर जाइंट्स किस तरह से आगे बढ़ती है और क्या वह टीम को पहली ट्रॉफी दिलाने में सफल हो पाते हैं या नहीं। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+