इन दो लोगों ने बचाई थी Rishabh Pant की जान, अब खिलाड़ी ने दिया अनमोल तोहफा
Rishabh Pant gifts scooters: स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। उन्होंने रजत कुमार और निशु कुमार को दो स्कूटर उपहार में दिए। ये वही लोग हैं जिन्होंने दिसंबर 2022 में उनकी जानलेवा सड़क दुर्घटना के बाद सहायता की थी। ऋषभ पंत ने अब गिफ्ट देकर इनका शुक्रिया अदा किया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें पंत द्वारा उपहार में दिए गए स्कूटर पाने वाले दो लड़कों को स्कूटर चलाते हुए देखा जा सकता है। पंत कई बार बता चुके हैं कि वह उस भयावह दिन पर अपनी जान बचाने के लिए रजत और निशु दोनों के कितने आभारी हैं। पंत ने जनवरी 2023 में अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दोनों लड़कों को धन्यवाद दिया और बताया कि वह कितने आभारी हैं कि दुर्घटना के बाद उन्होंने उनकी जान बचाई थी।

पंत ने किया था खास पोस्ट
पंत ने पोस्ट किया था कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी को धन्यवाद नहीं दे पाया, लेकिन मुझे इन दो नायकों को धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंच संकू। रजत कुमार और निशु कुमार धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी और ऋणी रहूंगा। पंत के इस पोस्ट पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल रहे हैं पंत
पंत के क्रिकेट की बात करें तो वह इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। क्योंकि भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खेल रहा है। ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ने 22 नवंबर को पर्थ में पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत की। खेल की शुरुआत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए की, लेकिन टीम सिर्फ 150 रन पर ढेर हो गई। पंत पहले टेस्ट के पहले दिन 78 गेंदों में 37 रन बनाए। हालांकि, गेंदबाजों, खासकर स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भारत को खेल में वापस ला दिया क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ 104 रन पर आउट कर दिया और 46 रन की बढ़त सुनिश्चित की।












Click it and Unblock the Notifications