रिंकू सिंह को मिल गया जीत का मंत्र? South Africa खिलाफ मैच पहले राहुल द्रविड़ से बातचीत का किया खुलासा

भारत 10 दिसंबर 2023, रविवार को पहले टी20 मैच के साथ अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत करेगा, 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सनसनीखेज प्रदर्शन के बाद सभी की निगाहें रिंकू सिंह पर होंगी, अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुना जाता है। रिंकू पहली बार मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेलेंगे। रिंकू ने द्रविड़ के तहत अपने पहले प्रैक्टिस सेशन के बारे में जानकारी दी और कहा कि कोच ने उन्हें अपने तरीकों पर टिके रहने के लिए सपोर्ट किया।

रिंकू सिंह ने बीसीसीआई के एक वीडियो में कहा कि, 'यहां का मौसम बहुत अच्छा है। यहां आने के बाद हम टहलने गए और फिर मैं नेट्स में गया। यह पहली बार था कि मैंने राहुल द्रविड़ के तहत प्रशिक्षण लिया और यह एक शानदार एहसास था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं जो हूं, उसी पर कायम रहूं।' द्रविड़ सर ने मुझसे कहा कि नंबर 5 पर खेलना कठिन है, लेकिन उन्होंने मुझे अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने को कहा।'

rinku singh

उन्होंने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने और नंबर 5 या नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा था।

दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों के बारे में पूछे जाने पर रिंकू ने कहा कि काफी अलग है, लेकिन वह जानते थे कि तेज और उछाल वाले विकेटों पर कैसे खेलना है। रिंकू ने दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों के बारे में कहा, 'यहां दक्षिण अफ्रीका में काफी उछाल है। भारत में आपको इतना उछाल नहीं मिलता है, यह काफी तेज भी है। मैं गति का उपयोग करना चाहूंगा।'

रिंकू ने वीडियो के आखिर में कहा कि, मैं 2013 से यूपी के लिए नंबर 5 या 6 पर खेल रहा हूं। इसलिए, मुझे उस स्थिति की आदत हो गई है। मैं उस स्थिति में खेलने के लिए खुद को मजबूत करता रहता हूं, क्योंकि 4-5 विकेट होने पर उस स्थिति में खेलना बहुत कठिन होता है।

भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर अतिरिक्त गति और उछाल की आदत डालने के लिए थोड़ा और प्रयास और अभ्यास की आवश्यकता होगी। यहां भारत के पहले प्रैक्टिस सेशन के बाद दक्षिण अफ्रीकी विकेटों के बारे में अपना आकलन देते हुए रिंकू ने कहा, 'जब मैंने आज यहां बल्लेबाजी की, तो यहां भारतीय विकेटों की तुलना में अतिरिक्त उछाल था।'

उन्होंने कहा कि क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए साथी खिलाड़ियों के साथ समय का आनंद लेना महत्वपूर्ण है। 'हम 4-5 खिलाड़ी एक ग्रुप में रहते हैं। मैं, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, जितेश शर्मा। हम एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं, जो क्रिकेट में बहुत महत्वपूर्ण है।' उन्होंने क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फिट रहने की जरूरत पर भी जोर दिया। भारत दक्षिण अफ्रीका में 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+