'पहले कुछ लोग जानते थे अब...,' 5 छक्कों के बाद कैसे बदली रिंकू सिंह की जिंदगी, KKR के स्टार ने किया खुलासा

Asian Games 2023: चीन के हांगझोऊ (Hangzhou) में 23 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशियाई गेम्स का 19वां संस्कर टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जूनियर टीम को सौंपी गई है। इस टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। 15 सदस्यीय स्क्वॉड में रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है।

इस बीच बीसीसीआई (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रिंकू ने बताया कि कैसे 5 छक्कों के बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई है।

rinku singh

एशियाई गेम्स के दौरान एक बार फिर सभी की निगाहें केकेआर स्टार रिंकू सिंह पर होंगी, जिन्होंने आईपीएल 2023 में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। जीटी के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाने के बाद रिंकू सिंह एक बड़ा नाम बनकर उभरे। केकेआर को जीत के लिए अंतिम ओवर में 29 रनों की जरूरत थी, रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर रोमांचक जीत हासिल की और तुरंत स्टारडम हासिल कर ली।

अपने एशियाई खेलों के चयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रिंकू ने उस खास पारी को अपने स्टारडम में वृद्धि का कारण बताया। उन्होंने कहा कि, 'उन पांच छक्कों के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। लोग मुझे जानते थे लेकिन उतना नहीं, लेकिन उन पांच छक्कों के बाद अब बहुत सारे लोग जानते हैं, जोकि काफी अच्छा लगता है।'

उन्होंने कहा कि, 'मेरा परिवार बहुत खुश था क्योंकि वे कहते थे कि, भारत के लिए खेलो, हम तुम्हें देखना चाहते हैं। सब कुछ अच्छा था और जब मेरा चयन हुआ तो सभी ने जमकर डांस किया। यह एक खास पारी थी, जिसके बाद लोग मेरे बारे में बात करने लगे।'

दरअसल, 25 वर्षीय रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में नौवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने केकेआर के लिए 14 मैचों में 59.25 की औसत के साथ 474 रन बनाए। वह पहले कभी भारत के लिए नहीं खेले हैं और अब एशियाई खेलों में डेब्यू करेंगे।

प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार भारत ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए टीमों की घोषणा की है। एशियाई खेलों में क्रिकेट पहले भी दो बार, 2010 और 2014 में खेला जा चुका है। बांग्लादेश ने पहला संस्करण जीता था और श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है। दोनों बार अफगानिस्तान उपविजेता रहा है।

ये है टीम इंडिया की पूरी टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+