Asia Cup 2025: क्या यूएई के खिलाफ आज नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह? आखिर क्या है इसका कारण

Rinku Singh: एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ होना है। यूएई के खिलाफ होने वाले इस मैच से पहले कुछ बड़ा देखने को मिला है। टीम इंडिया के अभ्यास सेशन में साफ़ हो गया कि प्लेइंग इलेवन में कौनसे प्लेयर्स को शामिल किया जाना है।

रिंकू सिंह का पत्ता कटना तय दिखाई दे रहा है क्योंकि बैटिंग लाइनअप में कई अन्य नामों की वजह से उनका स्थान नहीं बन पा रहा है। संजू सैमसन नहीं खेल पाते हैं, तो जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर रखा जाएगा। उस कंडीशन में रिंकू सिंह को शायद जगह नहीं मिल पाएगी।

rinku singh

इसके अलावा अभ्यास सेशन में रिंकू सिंह को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किये जाएंगे। सभी प्लेयर्स की प्रैक्टिस होने के बाद रिंकू सिंह को अभ्यास सेशन में बल्लेबाजी करने का मौका मिला।

रिंकू सिंह के अलावा संजू सैमसन को भी काफी देरी से बैटिंग करने का मौका मिला, इससे साफ़ हो जाता है कि जितेश शर्मा खेलेंगे। सैमसन के बाहर होने से रिंकू सिंह को भी नुकसान हुआ है। ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल खेलते हुए दिखाई देंगे।

Rinku Singh की बढ़ी मुश्किलें

उनके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव होंगे। हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा के बाद अक्षर परेल टीम में होंगे। इन सबको मिलकर सात स्थानों पर कब्जा हो जाता है। इसके बाद रिंकू सिंह को जगह नहीं मिलती है क्योंकि चार गेंदबाजों को शामिल करने से 11 नाम पूरे हो जाते हैं।

Rinku Singh ने जड़ा था शतक

यहां दिलचस्प बात तो यह है कि रिंकू सिंह और संजू सैमसन दोनों ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार शतक जड़े थे। रिंकू ने यूपी टी20 लीग और सैमसन ने केरल टी20 लीग में शतक जमाया था। दोनों को धमाकेदार खेल के बावजूद बाहर रहने पर निश्चित तौर पर बुरा तो लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+