रिंकू सिंह ने बीच में छोड़ा टी20 विश्व कप, तुरंत टीम से निकलकर लौटे घर, आखिर क्या है वजह
Rinku Singh: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह टीम छोड़कर चले गए हैं। टीम इंडिया के अभ्यास सेशन में रिंकू सिंह नहीं आए हैं। फैमिली इमरजेंसी के कारण वह चले गए हैं।
रिपोर्ट्स की मानें, तो रिंकू सिंह के पिता की तबियत ज्यादा खराब हो गई है, उनको ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वजह से रिंकू सिंह ने टीम को छोड़कर परिवार को संभालना उचित समझा और वह चले गए।

यह खबर तब सामने आई जब टीम इंडिया चेन्नई में अभ्यास सेशन के दौरान आई थी। रिंकू सिंह अभ्यास करने के लिए नहीं आए। तभी पता चला कि रिंकू फैमिली इमरजेंसी की वजह से इस अभ्यास सेशन में शामिल नहीं हो पाए हैं।
रिंकू के पिता की कैसी है तबियत
बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, उनको चौथी स्टेज का लीवर कैंसर है। डॉक्टर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और रिंकू भी परिवार के पास ही हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उनका खेल पाना मुश्किल ही लग रहा है। गुरुवार को ही भारत और ज़िम्बाब्वे का सुपर आठ में मुकाबला होना है।
इस मुश्किल स्थिति में टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ रिंकू से सम्पर्क में है। टीम इंडिया को सुपर आठ में अपने अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो भारतीय टीम सेमीफाइनल से पहले ही इस मेगा इवेंट से बाहर हो जाएगी।
अभी तक नहीं चला रिंकू का बल्ला
रिंकू सिंह का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। चार मैचों में वह कुल 50 रन भी नहीं बना पाए हैं। उनको बैटिंग करने का मौका भी मिला है लेकिन बल्ला उस तरह चल नहीं पाया है। अब देखना होगा कि अगर ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध वह मैच में नहीं खेलेंगे, तो रिप्लेस कौन करेगा।












Click it and Unblock the Notifications