Rinku Singh: रिंकू सिंह की बल्लेबाजी का बॉलीवुड भी हुआ दीवाना, शाहरुख के बाद रणवीर-अर्जुन रामपाल ने की प्रशंसा

आईपीएल का 13वां मुकाबला गुजरात और कोलकाता के बीच खेला गया। आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने जो शानदार प्रदर्शन किया, उसी के दम पर केकेआर ने जीत दर्ज की है, जिसके बाद से रिंकू की प्रशंसा से पूरा सोशल मीडिया पर भर गया है।

Rinku Singh

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 13वें मुकाबले में रिंकू सिंह ने जो शानदार प्रदर्शन दिखाया उसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया है। 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक दिलचस्प ब्लॉकबस्टर मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने जवाब में 205 नहीं, बल्कि 207 रन बनाकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैच अपने नाम कर लिया। रिंकू की दमदार बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ शाहरुख खान समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स को भी अपना दीवाना बना दिया है।

रिंकू सिंह के दीवाने हुए शाहरुख खान समेत कई एक्टर्स
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने रिंकू की तारीफ में अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्विट कर लिखा, 'झूमे जो रिंकू माय बेबी, नितिश राणा और वेंकटेश अय्यर, तुम दोनों दो महान लोग। बधाई हो। शाहरुख खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में एक्टर रणवीर सिंह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने रिंकू के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा, रिंकू!!!!!!!!! रिंकू!!!!!! रिंकू!!!!!! रिंकू!!!!!!!!!!!!!!! ये क्या था!?!?!?! #IPLonStar #GTvsKK @KKRiders #rinkusingh @StarSportsIndia।' एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी अविश्वसनीय पारी के लिए रिंकू सिंह और केकेआर को बधाई दी है।

असंभव को रिंकू सिंह ने बनाया संभव
दरअसल, कोलकाता ने 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 155 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। केकेआर को लास्ट ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि कोलकाता आज के मुकाबले में जीत पाएगी, लेकिन रिंकू सिंह के मन में कुछ ओर ही चल रहा था, और इस बल्लेबाज ने आश्चर्यजनक बल्लेबाजी करते हुए कुल 21 गेंद पर 1 चौका और 6 छ्क्के लगाकर नाबाद 48 रन बनाकर असंभव को संभव बना दिया। इस दौरान रिंकू के साथ बल्लेबाजी करने आए उमेश यादव ने भी उनका खूब साथ निभाया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 21 गेंद में 52 रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर केकेआर को शानदार जीत दिलाई, तो वहीं चैंपियन गुजरात टाइटंस का विजय रथ रोक दिया।

ये भी पढ़ें- Rinku Singh: पैसे की किल्लत के कारण कभी झाड़ू-पोंछा लगाया, अब 1 ओवर में 5 छक्के लगाकर KKR को जिताया मैच


कौंन हैं रिंकू सिंह
रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि, 'मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया, मैं एक किसान परिवार से आता हूं, हर गेंद जो मैंने मैदान से बाहर मारी, वह उन लोगों को समर्पित थी जिन्होंने मेरे लिए इतना बलिदान दिया।' रिंकू सिंह का नाम बेशक इस सीजन में सभी की जुबान पर आया हो लेकिन वो साल 2018 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े हैं। केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। आज रिंकू ने जो भी मुकाम हासिल किया है, उसके पीछे उनकी कई सालों की मेहनत शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+