रिकी पोंटिंग ने कहा, टी20 वर्ल्ड कप में इस भारतीय खिलाड़ी पर रहेगी दुनियाभर की नजर
रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम इस बार भी टूर्नामेंट जीतने की फेवरेट है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग के अनुसार, वर्ल

नई दिल्ली: इस साल अक्टूबर और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। पिछले साल ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली टीम इंडिया के लिए ये विश्व कप बहुत अहम माना जा रहा है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम इस बार भी टूर्नामेंट जीतने की फेवरेट है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग के अनुसार, वर्ल्ड कप ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर सबकी नजरें रहेंगी।

पंत एक अद्भुत खिलाड़ी हैं
आईसीसी रिव्यू पर रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। पोंटिंग ने कहा, "ऋषभ पंत एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। वह एक आकर्षक युवा खिलाड़ी है, जिन्होंने दुनिया को अपने पैरों पर खड़ा किया है और वह भारत के लिए असाधारण रूप से खतरनाक होंगे। खासकर उन विकेटों पर जो ऑस्ट्रेलिया में उनको मिलने वाली है... अच्छी फ्लैट, तेज और उछाल वाली विकेट। वर्ल्ड कप में वह उन खिलाड़ियों में से एक होंगे, जिन पर सब की नजर रहेगी।''

ऊपर बल्लेबाजी कर सकते हैं पंत
रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऋषभ ऊपर आकर तेजी से रन बना सकते हैं। पोंटिंग ने कहा, ''मैं पंत को उन खिलाड़ियों में से एक मानता हूं, जो बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आकर तेजी से रन बना सकते हैं। मुझे लगता है कि मैं शायद उन्हें बल्लेबाजी क्रम में कहीं न कहीं नंबर 5 पर रखूंगा, लेकिन मुझे लगता है, जब कुछ परिस्थितियां आती हैं, जहां यह 7-8 ओवर ही बचे हैं और आपके 1 या 2 ही विकेट गिरे हैं, तो मैं उनको बल्लेबाजी के लिए अंदर भेजूंगा और कोशिश करूंगा कि उन्हें ज्यादा मौके मिले।''

वह एक विस्फोटक खिलाड़ी है
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे अपने बयान में कहा, "वह एक विस्फोटक खिलाड़ी है ... निश्चित रूप से जिस तरह से मैं उसे इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा हूं। वह वास्तव में अपने आईपीएल से निराश था, क्योंकि वह टूर्नामेंट में पहले से बेहतर होना चाहता था, जितना मैंने उसे पहले कभी बल्लेबाजी करते हुए देखा था और यहां तक कि अपने स्वयं के आईपीएल के दौरान मुझसे यही बात कही थी। आधा टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उनको रिजल्ट मिलने शुरू हुए, जिसके वो हकदार थे।''

पिछले वर्ल्ड कप में फेल रहे थे पंत
पिछले साल यूएई के मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसमें पंत का काफी खराब प्रदर्शन रहा था। टूर्नामेंट के 5 मैचों में ऋषभ पंत ने 39 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से कुल 78 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर 39 रन रहा था। इस बार वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। जहां पंत ने 3 टी20I मैचों की दो पारियों में केवल 20 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications