मुंबई को हराना है जरूरी, रिकी पोंटिंग बोले- मुझे खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी टीम का समर्थन किया है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने में कामयाब रहे। दिल्ली कैपिटल्स वर्तमान में +0.255 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अगर वे 21 मई को रोहित शर्मा एंड कंपनी को हराते हैं, तो वे फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तुलना में बेहतर नेट रन रेट होने के कारण प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगे।

Ricky Ponting

पोंटिग ने कहा, "मुझे खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है। वह शनिवार को अच्छा मैच खेलेंगे। हमने सीजन में पहली बार (राजस्थान-पंजाब को हराया था) एक के बाद एक जीत दर्ज की। हमारे लिए यह सीजन अप डाउन रहा है, लेकिन हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है। मैं हमेशा टूर्नामेंट के अंत में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने और सही समय पर चोटी पर पहुंचने की बात करता हूं। मुझे लगता है कि लड़के ऐसा करने वाले हैं।"

यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर बोले- वो एक बड़ी फ्रेंचाइजी है, अगले सीजन में जोरदार वापसी करेगी

पोंटिंग ने डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर की भी प्रशंसा की, जिन्होंने जरूरत के समय में अपने खेल को आगे बढ़ाया। बाएं हाथ के वार्नर वर्तमान में उनके प्रमुख रन-स्कोरर हैं, जिन्होंने 53.37 की औसत से 427 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक हैं।

दूसरी ओर, कुलदीप 8.45 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट लेकर उनके टाॅप विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मार्श और ठाकुर ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पोंटिंग ने कहा, "डेवि वार्नर ने शीर्ष क्रम में अच्छा काम किया है। हमने यह भी देखा है कि तीसरे नंबर पर मिशेल मार्श कितने विस्फोटक साबित हो सकते हैं और गेंदबाजों में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जबरदस्त लय में रहे हैं। शार्दुल ठाकुर ने हाल के मैचों में अच्छी फॉर्म दिखाई है। जहां तक ​​हमारे सीनियर खिलाड़ियों का सवाल है तो कुछ अच्छे संकेत हैं और बड़े मैचों में जाने के लिए आपको अपने अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत है।"

पोंटिंग ने आगे कहा, "कोच होने के नाते हम खिलाड़ियों को उनकी अगली चुनौती के लिए अच्छी तरह से तैयार करना चाहते हैं। यह एक चुनौती है जिसका हम इंतजार कर रहे हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं कि शनिवार हमारे लिए क्या होता है और उम्मीद है कि हमें एक और जीत मिले। फिर उसके बाद खेलने के लिए उत्सुक रहेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+