जस्टिन लैंगर के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ठीक नहीं किया, पोंटिंग और हेडन ने CA को लताड़ा

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कोच जस्टिन लैंगर ने तुरंत अपना इस्तीफा देकर सबको चौंकाया है और अब उनके पूर्व साथी रिकी पोंटिंग और मैथ्यू हेडन ने इस पर अपनी राय रखी है।

Ricky Ponting and Matthew Hayden lashes Cricket Australia how it deals with Justin Langer

पोंटिंग ने कहा है कि लैंगर का ऐसे जाना ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए दुखद है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने जैसे लैंगर के साथ बर्ताव किया है वह परेशान करने वाला है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ही हवाले से पोंटिंग ने कहा कि पिछले छह महीने काफी खराब रहे, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने टिम पेन और जस्टिन लैंगर जैसे खिलाड़ियों के साथ बर्ताव किया वह बहुत परेशान करने वाला है।

यह भी पढ़ें- वो ऐसा है जो अपनी टीम को भी डरा देता है- मोहम्मद सिराज ने याद की साथी खिलाड़ी की वो पारी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने कहा कि किसी ने लैंगर का सपोर्ट नहीं किया। पैट कमिंस ने अपना कोई सपोर्ट लैंगर को नहीं दिया। पैट कमिंस अब कप्तान हैं जिसके बाद लैंगर के लिए टीम के साथ जुड़े रहना और भी चुनौतीपूर्ण होता गया। हेडन ने कहा कि उनको नहीं लगात लैंगर की हालत ठीक होगी। ये बात बहुत चोट पहुंचाती है।

हेडन कहते हैं कि सब कुछ पहले से ही तय था। जिस तरह से खिलाड़ियों को पिछले साल की सर्दियों से लैंगर का कोचिंग स्टाइल पसंद नहीं आ रहा था इसके बाद से यह चीजें होनी तय थी। किसी ने लैंगर को सपोर्ट नहीं किया।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अब घर में पांच मैचों की T20I श्रृंखला में श्रीलंकाई टीम से भिड़ेगी। यह T20I असाइनमेंट 11 फरवरी 2022 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में शुरू होने वाला है। इस बीच, एंड्रयू मैकडोनाल्ड को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

हैरत की बात यह है कि लैंगर ने टीम को लगातार परिणाम दिए और टी20 वर्ल्ड कप जीतने के अलावा इस साल एशेज में भी इंग्लैंड को बुरी तरह से हराया था। यहां तक की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनका कार्यकाल इस साल के अंत तक भी बढ़ा दिया था लेकिन लैंगर नहीं रुके। बताया जा रहा है इसके पीछे टीम मे उनको पर्याप्त समर्थन का नहीं मिलना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+