Richest Indian Women Cricketers: भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? हरमनप्रीत, स्मृति और जेमिमा रह गईं पीछे
Richest Indian Women Cricketers: भारतीय खेल इतिहास में साल 2025 हमेशा याद किया जाएगा। खासतौर पर क्रिकेट में इस साल भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपना पहला आईसीसी महिला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत ने महिला क्रिकेट को नई पहचान, सम्मान और सबसे अहम आर्थिक मान्यता दिलाई।
कौन हैं सबसे अमीर भारतीय महिला क्रिकेटर? (Richest Indian Women Cricketers)
महिला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से लेकर मल्टी-करोड़ ब्रांड डील्स तक जिन खिलाड़ियों ने कभी पैसे के लिए संघर्ष किया था, वे आज भारत की सबसे अधिक वेतन पाने वाली एथलीटों में शामिल हैं। भारतीय महिला क्रिकेटरों में सबसे अमीर खिलाड़ी मिताली राज हैं। जोधपुर में जन्मी मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट के लिए कई यादगार पारी खेल चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 40 से 45 करो़ड़ रुपये है।

स्मृति मंधाना के पास कितना पैसा?
संन्यास के बाद भी मिताली राज कमेंटेटर, मेंटर और लॉरियल हुंडई जैसे बड़े ब्रांडों के साथ साझेदारी करके मोटी कमाई कर रही हैं। मिताली राज के बाद 29 साल की स्मृति मंधाना पैसा कमाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। मंधाना की नेटवर्थ 32 से 34 करोड़ दर्ज की गई है। मौजूदा समय में मंधाना टीम इंडिया की उप-कप्तान और WPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान हैं, जिसके लिए उन्हें 3.4 करोड़ का सलाना वेतन मिलता है। नाइकी, रेड बुल, हीरो मोटोकॉर्प जैसे बड़े ब्रांड उनके पोर्टफोलियो में हैं।
हरमनप्रीत कौर को बीसीसीआई से मिलती है इतनी सैलरी
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 करोड़ की मालकिन हैं। हरमनप्रीत कौर की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। भारतीय कप्तान होने के नाते उन्हें बीसीसीआई से 50 लाख सालाना मिलती है। इसके अलावा WPL में मुंबई इंडियंस से 1.8 करोड़ मिलते रहे हैं जो नए सीजन में बढ़कर 2 करोड़ 20 लाख हो गए हैं। नहीं PUMA, CEAT, बूस्ट जैसे ब्रांडों से भारी एंडोर्समेंट फीस मिलती है। खेल से बाहर, वह पंजाब में एक पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसएपी भी हैं।
शेफाली और दीप्ति के पास कितना पैसा
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पूर्व महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी हैं। झूलन गोस्वामी के पास करीब 8 करोड़ रुपये की संपत्ति है। शेफाली वर्मा के पास भी लगभग इतने ही पैसे हैं। लेकिन वह अभी काफी युवा खिलाड़ी हैं और आने वाले समय में उनकी नेटवर्थ 8 करोड़ से काफी अधिक बढ़ सकती है। इसके अलावा दीप्ति शर्मा के पास 8 तो वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के पास 5 करोड़ की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications