MS Dhoni की तरह छक्के उड़ाने वाली महिला खिलाड़ी बनना चाहती हैं बेस्ट फिनिशर

ऋचा घोष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में चार छक्के जड़े थे और महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में ही वह खेल रही थीं।

Richa Ghosh-MS Dhoni

Richa Ghosh reaction on MS Dhoni: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई सनसनी ऋचा घोष अपने तूफानी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में ऐसा देखने को मिला था। ऋचा ने मैच फिनिश करते हुए इसे टाई करवा दिया था। इसके बाद सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की थी। ऋचा का सपना है कि वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह एक फिनिशर बनकर आगे बढ़े।

अपनी तूफानी पारी पर ऋचा का बयान

अपनी तूफानी पारी पर ऋचा का बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 से पहले अपनी पिछली पारी को याद करते हुए ऋचा ने कहा कि स्मृति मंधाना दीदी ने कहा था कि मैच खत्म करके आना। मैंने यही किया। हमेशा मैंने अपनी पावर हिटिंग और मानसिक मजबूती पर फोकस किया है। सब हमारी योजना के अनुसार ही गया। मैं अंत तक टिककर टीम के लिए जीत हासिल करना चाहती हूँ। हमारी योजना थी कि बीच के ओवरों में तेज खेला जाए ताकि अंतिम ओवरों में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़े।

महेंद्र सिंह धोनी हैं आदर्श

महेंद्र सिंह धोनी हैं आदर्श

भारतीय टीम की इस युवा खिलाड़ी का कहना है कि मैंने बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी का अनुसरण किया है। मेरे पिता ने मेरी पावर हिटिंग में काफी मदद की है। वह खुद एक सफल क्रिकेटर नहीं बन पाए थे इसलिए मेरा सपना पूरा करने के लिए हर तरह से समर्थन कर रहे हैं। धोनी को लेकर ऋचा ने कहा कि मुझे अभी तक उनसे मिलने का मौका नहीं मिला है। कई बार ऐसा हुआ है कि हमारे कैम्प या मैच से पहले वह चले गए। उम्मीद है किसी दिन मैं उनसे जरूर मिलूंगी। ऋचा का यह भी मानना है कि मैंने अपनी फिटनेस पर काम किया है क्योंकि कोरोना के कारण वजन बढ़ गया था। मैं अपनी पावर हिटिंग पर भी काम कर रही हूं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े थे लम्बे छक्के

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े थे लम्बे छक्के

ऋचा घोष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों से नाबाद 26 रन बनाए थे। इसके बाद मैच टाई हो गया। फिर से सुपर ओवर में खेलते हुए ऋचा ने एक और छक्का जड़ा। इस तरह उन्होंने 4 छक्के जमाए। भारतीय टीम ने सुपर ओवर में 4 रनों से जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+