Team India A Squad: रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप का इंडिया ए टीम में चयन, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

रीवा, 17 सितंबर। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन का चयन भारत ए की 16 सदस्यीय टीम में किया गया है। भारत की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से चेन्नई के एमएम चिदंबरम स्टेडियम में तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। कुलदीप इन दिनों रीवा में रहकर संभागीय टीम के साथ मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की स्व. जेएन भाया अंतरसंभागीय टी-20 मैचों में भाग लेने के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे लेकिन वे अब चेन्नई के लिए रवाना हो रहे हैं।

कुलदीप का लक्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना

कुलदीप का लक्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना

कुलदीप ने अपने कठिन परिश्रम द्वारा ये उपलब्धि प्राप्त की है। बताया कि एशिया कप के दौरान उन्हें काफी अनुभव प्राप्त हुआ तथा भारत के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए, जो आगे बहुत काम आएंगे। मेरा लक्ष्य देश के लिए अंतराष्ट्रीय मैच खेलना है और इसके लिए पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने माता-पिता, कोच, आरडीसीए एवं शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।

पिता चलाते हैं सैलून

पिता चलाते हैं सैलून

कुलदीप सेन का जन्म 28 अक्टूबर 1996 को रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर में हुआ था। पिता रामपाल सेन मुख्यालय के सिरमौर चौराहे पर सैलून शॉप है। 3 भाइयों में सबसे बड़े कुलदीप क्रिकेटर हैं। दूसरे नंबर के भाई राजदीप सेन का हाल में एमपी पुलिस में सिलेक्शन हुआ है। तीसरे नंबर के जगदीप सेन कोचिंग चलाते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। आईपीएल के कई मैचों में कुलदीप ने 149 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर चुके हैं।

अब तक का बेस्ट स्कोर

अब तक का बेस्ट स्कोर


कुलदीप सेन ने अबतक 16 प्रथम श्रेणी मैचों में 44 विकेट झटके हैं। जबकि लिस्ट ए में उनके नाम पर चार विकेट दर्ज हैं। टी20 करियर की बात की जाए, तो कुलदीप ने अबतक 19 मुकाबलों में 13 विकेट लिए हैं।

भारत ए टीम

भारत ए टीम

पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन कप्तान, केएस भरत विकेटकीपर, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शारदुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा।

संजू सैमसन को इंडिया-ए की कमान

संजू सैमसन को इंडिया-ए की कमान

न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया की ए टीम का एलान हो गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंडिया-ए की कमान सौंपी गई है। इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चेन्नई में 22 से 27 सितंबर के बीच खेली जाएगी। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए 1 मजबूत टीम चुनी है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले भी खिलाड़ी हैं। टीम में कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+