Shane Warne की मौत के तीन साल बाद चौंकाने वाला खुलासा, होटल के कमरे से चुपचाप हटा दी गई थी ये चीज

Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न की मौत को तीन साल हो चुके हैं, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्न के होटल रूम से एक 'बोतल' को जानबूझकर हटाया गया था, जिसमें कथित रूप से एक सुपर स्ट्रांग ड्रग थी।

दावा किया जा रहा है कि इस दवा का उनकी मौत में अहम योगदान हो सकता है, लेकिन इसे पुलिस रिपोर्ट में दर्ज नहीं किया गया। यह खुलासा क्रिकेट जगत में नई हलचल मचा सकता है।

Former Australia cricketer Shane Warne

क्या सच में हुई थी सबूतों की हेराफेरी?
ब्रिटिश मीडिया 'डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, शेन वॉर्न के शव के पास कामाग्रा (Kamagra) नाम की दवा मिली थी, जो वियाग्रा जैसी एक शक्तिशाली सेक्स ड्रग मानी जाती है। रिपोर्ट में एक अनाम पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया कि जांच टीम को इस दवा की बोतल हटाने के आदेश दिए गए थे।

सीनियर अधिकारियों द्वारा बोतल हटाने के निर्देश
सोर्स ने कहा कि, 'हमें हमारे सीनियर अधिकारियों द्वारा उस बोतल को हटाने के निर्देश दिए गए थे। ये आदेश बहुत ऊपर से आ रहे थे, और ऐसा लगता है कि इसमें ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी भी शामिल थे। वे नहीं चाहते थे कि उनके राष्ट्रीय हीरो की मौत से जुड़ी कोई विवादास्पद बात सामने आए।'

क्या इस दवा ने बढ़ाया था खतरा?
थाईलैंड में यह दवा अवैध है, लेकिन फार्मेसियों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए खतरनाक मानी जाती है, जिन्हें पहले से ही हृदय संबंधी समस्याएं होती हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि मौके पर उल्टी और खून के निशान थे, लेकिन अधिकारियों ने आदेश के अनुसार दवा की बोतल हटा दी थी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डॉक्टर का बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक डॉक्टर के अनुसार, शेन वॉर्न की मौत उनकी लाइफस्टाइल के कारण पहले ही जोखिम में थी। उन्होंने कहा कि वॉर्न का धूम्रपान, अस्वस्थ खानपान और अन्य आदतें उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही थीं।

Take a Poll

क्रिकेट इतिहास में वॉर्न की अमिट छाप
1992 से 2007 के बीच शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट और 194 वनडे खेले। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 1001 विकेट लेने वाले वॉर्न को क्रिकेट इतिहास में लेग स्पिन की कला को दोबारा जिंदा करने का श्रेय दिया जाता है।

शेन वॉर्न की मौत कब और कैसे हुई थी?

शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च 2022 को थाईलैंड के एक होटल में हुआ था। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+