RCB vs PBKS: क्या बारिश बिगाड़ेगी आरसीबी-पंजाब का फाइनल? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

RCB vs PBKS Final Weather Forecast: आईपीएल में फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मंगलवार को होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। जीत दर्ज करने वाली टीम को टाइटल मिलेगा और हारने वाली टीम का सपना टूट जाएगा। आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों टीमों ने अब तक खिताबी जीत दर्ज कभी नहीं की।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया था, इसमें बारिश का खलल देखने को मिला। हालांकि मुकाबला बिना ओवर कटौती के समाप्त हो गया था। फाइनल मैच में बारिश को लेकर पूर्वानुमान के बारे में जानना जरूरी है।

rcb vs pbks

RCB vs PBKS Final पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए अच्छी होती है, यह इस सीजन कई मैचों में देखने को मिला है। ऐसे में फाइनल मैच में भी रनों की बरसात हो सकती है। स्पिनरों को सटीक लाइन से बचने का मौका मिल सकता है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है। कम से कम 200 का स्कोर पहले खेलकर बनाना पड़ेगा।

RCB vs PBKS Final वेदर अपडेट

इस मैच में भी बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। हालांकि ज्यादा घबराने की बात नहीं है लेकिन टॉस या उसके बाद थोड़ी बारिश की संभावना जताई गई है। एक्स्ट्रा टाइम होने की वजह से मुकाबला कल ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। रिजर्व डे तक लेकर जाने का प्रयास शायद नहीं होगा।

RCB vs PBKS Final Live

आरसीबी और पंजाब के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ओटीटी में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार पर देखने को मिलेगा।

दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका

आरसीबी और पंजाब किंग्स ने अब तक टाइटल नहीं जीता है। दोनों टीमों के पास नया इतिहास रचने का मौका है। दोनों में से कोई एक जीतेगा और 17 सालों अक सूखा समाप्त हो जाएगा। फाइनल में टक्कर का मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+