MI vs RCB: टॉस जीतकर आरसीबी ने कराई मैक्सवेल की वापसी, मुंबई ने भी किये दो बदलाव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में 17 मैच खेले जा चुके हैं और शनिवार को आयोजित किये जा रहे तीसरे डबल हेडर के दूसरे मैच में जीत का इंतजार कर रही मुंबई इंडियंस की टीम का सामना लय में नजर आ रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हो रहा है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में मुंबई की टीम लगातार 3 मैचों में हार का सामना करने के बाद पहुंची है तो वहीं पर आरसीबी की टीम ने फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 में से 2 मैचों में जीत हासिल की है।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

जहां मुंबई की टीम को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं पर आरसीबी की टीम ने हाथ से निकल चुके मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के आत्म-विश्वास का भी रहने वाला है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें 12 बार आरसीबी ने तो वहीं पर 17 बार मुंबई की टीम ने जीत हासिल की है।

और पढ़ें: IPL इतिहास में 4 मौके जब जीत के लिये लास्ट बॉल पर चाहिये थे 5-6 रन, छक्का मारकर जिताया मैच

आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

पुणे के मैदान पर अब तक खेले गये मैचों में ज्यादा ओस देखने को नहीं मिला है और इस पिच पर टीमों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों का बचाव भी किया है। इस मैच के लिये भी पिच तेज गेंदबाजों की मददगार नजर आ रही है और थोड़ी सी घास भी है। इसी को देखते हुए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। डुप्लेसिस ने कहा कि हम पिच पर मिलने वाली मदद का फायदा उठाना चाहते हैं ताकि अच्छे से वापसी कर सकें और अगर बाद में ओस आती है तो हम बल्लेबाजी में उसका फायदा उठा सकें।

मुंबई ने किये दो बदलाव

मुंबई ने किये दो बदलाव

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में दो बदलाव किये हैं और बसिल थंपी की जगह जयदेव उनादकट को मौका दिया है तो वहीं पर टिमिल मिल्स की जगह रमनदीप को मौका दिया गया है। मुंबई की टीम रमनदीप सिंह से वो काम चाहेगी जो क्रुणाल पांड्या उसके लिये करते थे। वहीं आरसीबी की टीम ने भी एक बदलाव किया है और अपनी टीम में ग्लेन मैक्सवेल को वापसी का मौका दिया है और रदरफोर्ड को आराम दिया है।

जानें कैसी है प्लेइंग 11

जानें कैसी है प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+