RCB vs LSG Dream11: कोहली-राहुल नहीं इन्हें बनाए कप्तान, घर बैठे बन सकते हैं करोड़पति! बेस्ट ड्रीम-11 टीम
RCB vs LSG Dream11 Prediction: लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों के पास कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मुकाबले में चौके-छक्कों की बारिश कर सकते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहा है। यहां अक्सर बड़े स्कोर बनाए जाते हैं। ऐसे में आरसीबी और एलएसी के बीच होने वाला यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग हो सकता है।
फॉर्म में नजर आए कोहली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले तीन में से दो मुकाबले में अर्धशतक जड़ चुके हैं। लेकिन आरसीबी के कप्तान और फॉफ डुप्लेसिस को फॉर्म की अभी भी तलाश है। लखनऊ के खिलाफ डुप्लेसिस बल्ले से रनों की बरसात कर सकते हैं। फॉफ ने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी ऐसे में उनका फॉर्म में आना टीम के लिए बेहद जरूरी है।

केएल राहुल पर सस्पेंस
दूसरी तरफ लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल का बल्ला भी अभी तक खामोश ही रहा है। केएल रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर बड़ी पारी खेल सकते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केएल राहुल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। केएल राहुल के अलावा टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पर भी सबकी नज़रें होगी। पिछले मैच में क्विंटन लय में नजर आए थे। ऐसे में आरसीबी के खिलाफ वह बड़ा स्कोर बना सकते हैं।
गेंदबाजों ने किया निराश
गेंदबाजों की बात करें तो आरसीबी के गेंदबाज अब तक काफी महंगे साबित रहे हैं। आरसीबी ने 11 करोड़ से अधिक राशि देकर अलजारी जोसेफ अपने साथ जोड़ा था। लेकिन टीम का यह फैसला अभी तक सही साबित नहीं हुआ है। अलजारी इस टूर्नामेंट में काफी महंगे रहे हैं। दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज भी लय ढूंढ रहे हैं। यश दयाल भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। आरसीबी के मुकाबले लखनऊ की गेंदबाजी ज्यादा मजबूत दिखाई पड़ रही है।
ड्रीम 11 टीम-1
कप्तान- कैमरून ग्रीन
उपकप्तान- रवि बिश्नोई
विकेटकीपर - केएल राहुल
बल्लेबाज - फाफ डू प्लेसी, विराट कोहली
ऑलराउंडर - ग्लेन मैक्सवेल, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज - विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
ड्रीम 11 टीम-2
कप्तान- फाफ डू प्लेसी
उपकप्तान- क्वींटन डीकॉक
विकेटकीपर - क्वींटन डीकॉक, केएल राहुल
बल्लेबाज - विराट कोहली
ऑलराउंडर - ग्लेन मैक्सवेल, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज - विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
दोनों टीमों की संभावित XI
आरसीबी संभावित XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, मयंक डागर, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज।
एलएसजी संभावित XI: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, नवीन-उल-हक।












Click it and Unblock the Notifications