IPL 2024: आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा? CSK vs RCB के मुकाबले में ये गेंदबाज बरपाएंगे कहर

IPL 2024, RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीज़न के ओपनर में आज 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक्शन से भरपूर मैच के लिए तैयार हो जाइए। इस आर्टिकल में हमने यह अनुमान लगाने की कोशिश की है कि शुक्रवार को चेपॉक में कौन से तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट ले सकते हैं।

किसके नाम हैं सबसे ज्यादा विकेट?
पांच आईपीएल खिताबों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अभी तक उस ट्रॉफी का वजन महसूस नहीं किया है। रवींद्र जडेजा आईपीएल में सीएसके-आरसीबी मुकाबलों में सबसे ज्यादा 18 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उनके बाद ड्वेन ब्रावो (17) और एल्बी मोर्कल (16) हैं।

CSK

लिस्ट में नंबर तीन पर हैं दीपक चाहर
दीपक चाहर का प्रदर्शन अब तक काफी प्रभावशाली रहा है। हालांकि, चेन्नई ने दीपक के बिना आईपीएल 2023 जीता, लेकिन उनकी वापसी निश्चित ही टीम को मजबूती देगी। वह लंबे समय से अपनी चोट से उबर रहे हैं और हाल ही में उनकी अनुपस्थिति निजी कारणों से रही है। चेपॉक की पिच पर चाहर ने 14 मैचों में 21.53 की शानदार औसत से 19 विकेट लिए हैं।

लिस्ट में नंबर दो पर आरसीबी का गेंदबाज
गेंदबाजी के मामले में पूरी तरह से कमजोर दिखने वाली आरसीबी (RCB) के लिए रीस टॉपले एक गेम चेंजर खिलाड़ी बन सकते हैं। वह अपने वर्क लोड को मैनेज करने में सक्षम होते है, तो टॉपले बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी के लिए नई और पुरानी गेंद के साथ निरंतर बने रह सकते हैं। उनकी डेथ बॉलिंग क्षमता कमाल की है। वह नई गेंद को स्विंग करा सकते हैं वह खेल की परिस्थितियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

लिस्ट में नंबर एक पर है ये गेंदबाज
आईपीएल में रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी का कमाल सभी ने देखा है। यहां उनका आईपीएल औसत 24.66 है - जो न्यूनतम पांच मैचों के बाद किसी भी स्पिनर के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। डु प्लेसिस और कोहली दोनों पहले उनके खिलाफ संघर्ष कर चुके हैं और आरसीबी का अनुभवहीन मध्यक्रम रन बनाने के दबाव में उनका सामना नहीं करना चाहेगा। इसके अलावा टीम में कप्तानी परिवर्तन के लिए नजरअंदाज किए जाने से आरसीबी के खिलाफ उनका तूफानी प्रदर्शन भी देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- CSK Vs RCB: चेन्नई और बेंगलुरु का पहला IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्क्वाड: कैमरन ग्रीन, विराट कोहली, अल्ज़ारी जोसेफ, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, यश दयाल, अनुज रावत, विल जैक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मयंक डागर, टॉम कुरेन, महिपाल लोमरोर, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, विशाल विजयकुमार, रजत पाटीदार।

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड: एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+