CSK Vs RCB: चेन्नई और बेंगलुरु का पहला IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2024, CSK vs RCB Match: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का समय बाकी है। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। मैच आज रात 8:00 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
आरसीबी में शामिल हैं पिछले सीजन के टॉप स्कोरर
इस सीजन के आगाज से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में बड़ा बदलाव किया गया है। चेन्नई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जगह ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बनाया है, वहीं दूसरी ओर धोनी के पूर्व सीएसके टीम साथी फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व करेंगे। कोहली और फाफ पिछले आईपीएल सीजन में टॉप स्कोरर में शामिल थे।

चेन्नई और बेंगलुरु का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में सीएसके और आरसीबी 31 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, इस दौरान एमएस धोनी की टीम ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी केवल 10 बार विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया।
चेन्नई और बेंगलुरु का हाईएस्ट और लो स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एक दूसरे के खिलाफ हाईएस्ट टीम स्कोर इस प्रकार है: सीएसके ने 226 रन बनाए हैं, जबकि आरसीबी ने 218 रन बनाए हैं। सबसे कम स्कोर में सीएसके ने 82 रन बनाए हैं और आरसीबी ने 70 रन बनाए हैं।
सीएसके के खिलाफ आरसीबी ने कब जीता मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेपॉक स्टेडियम में 2008 में पहला मैच जीता था, तब से अब तक यहां कोई मुकाबला नहीं जीता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां भी चेन्नई मजबूत स्थिति में है। ऐसे में आईपीएल के पहले मैच में हम जीत के लिए धोनी की सीएसके का सपोर्ट करते है।
सीएसके और आरसीबी का मैच कौन जीतेगा?
ऐतिहासिक रूप से आरसीबी ने चेपॉक पर केवल एक मैच जीता है, जबकि सीएसके ने सात मैच जीते हैं। बैंगलोर की टीम के लिए चुनौती सीएसके के किले को भेदने की है। एमएस धोनी चेपॉक में सीएसके के कप्तान के रूप में गेम जीतने के मास्टर रहे हैं। इस बार चेन्नई की कप्तानी की कमान ऋतुराज के हाथ में लेकिन इससे टीम पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में आंकड़ों को देखने के बाद जीत के लिए हम चेन्नई का सपोर्ट करते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड: कैमरन ग्रीन, विराट कोहली, अल्ज़ारी जोसेफ, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, यश दयाल, अनुज रावत, विल जैक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मयंक डागर, टॉम कुरेन, महिपाल लोमरोर, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, विशाल विजयकुमार, रजत पाटीदार।
चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वाड: एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।












Click it and Unblock the Notifications