रवींद्र जडेजा को ले डूबी इंजरी! चोटों के कारण कई बार हो चुके हैं बाहर, World Cup का सपना भी टूटा
भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। रवींद्र जडेजा इंजरी के कारण एशिया कप के बीच से ही बार हो गए हैं।
नई दिल्ली, 3 सितंबर। भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। रवींद्र जडेजा इंजरी के कारण एशिया कप के बीच से ही बार हो गए हैं। 4 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले में रवींद्र जडेजा नहीं खेल सकेंगे। इसके अलावा एशिया कप के दूसरे मैच और भारतीय दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज में भी रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हुए थे बाहर
पिछले एक साल के दौरान रवींद्र जडेजा कई बार चोटिल हुए हैं। साल 2021 नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से जडेजा बाहर हो गए थे। उस समय जडेजा को लेकर भारतीय बोर्ड ने कहा था कि कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान जडेजा के दांए हाथ में चोट लगी थी। स्कैन में पता चला कि उनकी फोरआर्म में सूजन है, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई थी।

कई सीरीज को चोट के कारण गंवाया
चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट से बाहर होने वाले जडेजा अगले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं जा सके थे। उस समय जडेजा घुटने में चोट (लिगामेंट टियर) की समस्या से जूझ रहे थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ इस साल जनवरी में वनडे और टी-20 सीरीज में भी रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। जबकि फरवरी 2022 में श्रीलंका के खिलाफ भी वह वापसी करने में नाकाम रहे थे।

आईपीएल में भी इंजरी ने सताया
आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। बीच आईपीएल में उन्हें कप्तानी छोड़कर महेंद्र सिंह धोनी को देनी पड़ी थी। इसके बाद वह चोटिल होकर आईपीएल से बाहर गए थे। आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बी रवींद्र जडेजा टीम में शामिल नहीं थे। इसके बाद जुलाई 2022 में इंग्लैंड टेस्ट में भी जडेजा का नाम नहीं था।

अब एशिया कप से भी हुए बाहर
हालांकि, जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई। लेकिन एशिया कप से बीच टूर्नामेंट में ही एक बार फिर वो चोटिल हो गए और टीम से बाहर चले गए हैं। रवींद्र जडेजा को रिकवरी करने में तीन महीने से अधिक का समय लग सकता है। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप तक उनका वापसी करना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications