रविन्द्र जडेजा ने फैन्स को बताया ताकत, बोले लाखों फैन्स हमारे पीछे खड़े रहते हैं
Ravindra Jadeja: एशिया कप में टीम इंडिया की जीत के बाद वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा जोरों पर है। स्टार स्पोर्ट्स ने इसे लेकर अभियान शुरू किया, रविन्द्र जडेजा इसमें शामिल हैं। टूर्नामेंट लॉन्च का अभियान ब्रॉडकास्टर ने जारी किया है। जडेजा ने टूर्नामेंट में जाने की प्रेरणा को लेकर कुछ बातें कही हैं।
जडेजा का कहना है कि एक क्रिकेटर के तौर पर इससे ज्यादा प्रेरणा वाली बात कुछ नहीं हो सकती कि आपके पीछे मिलियन फैन्स खड़े हैं। यह अभियान हमें टूर्नामेंट में जीतते हुए देखने का जुनून फैन्स में दिखाता है। यह एक ऐसा सफर है जिसे हम देश के साथ मिलकर शुरू कर रहे हैं और अपने प्रदर्शन से गौरवान्वित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वर्ल्ड कप की तैयारी करने के लिए टीम इंडिया के पास एक और मौका है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेलेगी। भारतीय टीम तीन मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए भी तैयारी का यह एक अच्छा मौका है।
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए जडेजा अहम खिलाड़ी होने वाले हैं। उनकी ऑल राउंड क्षमता की वजह से उन पर नजरें रहने वाली हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वनडे में जडेजा के बल्ले से रन देखने को नहीं मिले हैं। वह इस कमी को दूर करते हुए मैदान पर उतरने का प्रयास करेंगे।
वर्ल्ड कप में ऑल राउंडरों की भूमिका अहम रहने वाली है। साल 2011 में भारतीय टीम ने घर में जब वर्ल्ड कप जीता था, उस समय युवराज सिंह ने बतौर ऑल राउंडर शानदार काम किया था। भारतीय टीम को जीत दिलाने में उनका बड़ा रोल था। वह प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications