'बाप को पेंशन पर छोड़कर खुद मौज करते हैं', रविंद्र जडेजा के पोस्ट पर मचा बवाल, फैंस ने दिखाया आईना
Fans troll Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं। रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार से जुड़े कुछ बड़े खुलासे किए। जिसके बाद से ही रविंद्र जडेजा चर्चा में बने हुए हैं।
बेटे से नहीं है कोई संबंध
रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका और उनके बेटे रविंद्र जडेजा का कोई रिश्ता नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह रविंद्र जडेजा या अपनी बहू रिवाबा जडेजा से मिलने के लिए नहीं जाते हैं और ना ही उन्हें अपने घर पर बुलाते हैं।

10 सालों से रहते हैं अकेले
अनिरुद्ध सिंह ने अपने बयान को जारी रखते हुए कहा कि रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को पैसों से प्यार है। शादी के कुछ समय बाद ही रिवाबा जडेजा ने रविंद्र जडेजा को हमसे अलग कर दिया था। उन्होंने बताया कि वह जामनगर में पिछले 10 सालों से 2BHK के फ्लैट में अकेले ही गुजर बसर कर रहे हैं।
रविंद्र जडेजा ने रखी अपनी बात
अपने पिता के इस बयान के बाद रविंद्र जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी मातृभाषा में इन सभी आरोपों पर जवाब दिया। रविंद्र जडेजा ने इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने लिखा कि इंटरव्यू में की गई सभी टिप्पणियां निराधार हैं और उन्हें एक तरफा पेश किया जा रहा है। खुद पर और अपनी पत्नी पर लगाए गए सभी आरोप को उन्होंने खारिज कर दिया।
पत्नी की छवि खराब करने की कोशिश
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। रविंद्र जडेजा ने कहा कि बताने के लिए मेरे पास भी बहुत कुछ है। लेकिन मैं इस पर सार्वजनिक रूप से खुलकर बात नहीं करना चाहता। इस पोस्ट के साथ ही इस इंटरव्यू को उन्होंने स्क्रिप्टेड भी बता दिया।
फैंस कर रहे हैं ट्रोल
रविंद्र जडेजा के इस पोस्ट के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं भी उस पर आने लगी है। सोशल मीडिया पर फैंस रविंद्र जडेजा के पोस्ट पर लगातार अपनी प्रतिक्रियां जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बाप को पेंशन पर छोड़कर खुद मौज की जिंदगी जी रहे हो। वहीं एक और फैन ने रविंद्र जडेजा को फटकार लगाई हैं। रविंद्र जडेजा की इस पोस्ट पर भी फैंस लगातार उन्हें ट्रोल करने का काम ही कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications